Raniganj constituency: अररिया ज़िले के छह विधानसभा क्षेत्रों में रानीगंज एकमात्र आरक्षित सीट है. यहाँ पिछले तीस सालों से यहाँ एक भी महिला विधायक नहीं चुनी गई है. जबकि आँकड़े इस बात के गवाह हैं कि यहाँ महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज़्यादा रहा है.
Raniganj Assembly election(IMAGE CREDIT: ANI ,REPRSENTATIONAL)
Bihar Election 2025: अररिया ज़िले के छह विधानसभा क्षेत्रों में रानीगंज एकमात्र आरक्षित सीट है. रानीगंज विधानसभा क्षेत्र 1962 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 1995 से यहाँ पुरुष ही आगे चल रहे हैं। पिछले तीस सालों से यहाँ एक भी महिला विधायक नहीं चुनी गई है. जबकि आँकड़े इस बात के गवाह हैं कि यहाँ महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज़्यादा रहा है.
रानीगंज में अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. जिसमें सिर्फ़ 1990 और 1995 के चुनावों में ही महिला उम्मीदवार शांति देवी लगातार चुनाव जीतीं. दोनों ही बार वह बिहार सरकार में मंत्री भी रहीं.
रानीगंज विधानसभा में पहली महिला विधायक और मंत्री बनने का ख़िताब भी शांति देवी के नाम है. इसके बाद भी महिला उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आज़माई, लेकिन जनता ने किसी को स्वीकार नहीं किया. तब से लेकर अब तक पुरुष उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आ रहे हैं.
रानीगंज में अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में, पासवान जाति के उम्मीदवारों ने सबसे ज़्यादा, छह बार जीत हासिल की है. जबकि अनुसूचित जाति की मुसहर जाति पांच बार, मोची तीन बार, धोबी दो बार, लाला एक बार, धानुक जाति का एक उम्मीदवार रानीगंज से विधायक बनने में सफल रहा है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…