Patna News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर मारपीट की गई. इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मौके पर ही बेहोश हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
पटना में डायन बताकर महिला से मारपीट
Bihar News: एक तरफ दुनिया चांद और मंगल को फतह करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर हमारे समाज का एक हिस्सा आज भी अंधविश्वास की काली गुफाओं में दम तोड़ रहा है. मामला बिहार के पटना जिले का है, जहां ‘डायन’ के नाम पर एक महिला की अस्मिता और उसकी जान के साथ खिलवाड़ किया गया.
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र की है. यहां के दयाचक स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेकसूर महिला अंजलि देवी को अंधविश्वास की भेंट चढ़ाने की कोशिश की गई.
पीड़िता अंजलि देवी अपनी दूध की दुकान पर बैठी थी. तभी 8 से 10 लोगों का एक उग्र समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, वहां पहुंचा. भीड़ ने अंजलि पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी.
मारपीट इतनी बर्बर थी कि अंजलि देवी दर्द से कराहते हुए मौके पर ही बेहोश हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजन आनन-फानन में अंजलि को लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
पीड़िता के परिवार ने बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
पीड़िता के परिजन ने बताया- ”हम अपनी दुकान पर थे, तभी अचानक भीड़ आई और उसे डायन कहकर मारने लगी. समाज में आज भी ऐसी सोच होना डरावना है. हमें पुलिस से सख्त कार्रवाई की उम्मीद है.”
यह घटना केवल एक महिला पर हमला नहीं, बल्कि हमारी न्याय प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है. क्या हम वाकई आधुनिक हो रहे हैं, या आज भी हमारी सोच मध्यकालीन अंधेरों में फंसी है?
(गौरी शंकर प्रसाद की रिपोर्ट)
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…