<
Categories: राज्य

Jharkhand: गोलगप्पा बना जहर! गिरिडीह में पानीपुरी खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत, कई बच्चे बीमार

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.

Jharkhand News: गिरिडीह के मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के बजटो मोहल्ले में गोलगप्पा खाने के बाद फैली फूड पॉइजनिंग की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम रंजन की मौत हो गई, जबकि दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए हैं. मासूम की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

बताया जा रहा है कि बीते दिन मोहल्ले में ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाले से खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समझकर घर पर इलाज किया, लेकिन धीरे-धीरे हालत गंभीर होती गई. इसके बाद सभी बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रंजन ने दम तोड़ दिया. अन्य बच्चों का इलाज जारी है.

बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कई अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है. जिला के उपायुक्त रामनिवास यादव, एसडीओ, सिविल सर्जन (CS) डॉ. बीपी सिंह, एसडीपीओ सदर और बीडीओ सहित कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और भर्ती बच्चों का हाल जाना.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलगप्पा खाने से फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है, जिसमें एक बच्चे की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. एक टीम गांव भेजी गई है, जो ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है.

बच्चों के इलाज में जुटी है डॉक्टरों की टीम

वहीं सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों के इलाज में जुटी है. साथ ही एक अलग टीम यह जांच करेगी कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसमें किसकी लापरवाही सामने आती है.

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…

Last Updated: October 26, 2026 18:08:50 IST

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST