Bihar: बेगूसराय में सुबह-सुबह ब्रश करने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया. हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने सांप को मारने के बजाय उसे पकड़ लिया और महिला के साथ अस्पताल लेकर पहुंच गए।
महिला को जहरीले सांप ने डंसा, सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचे परिजन
Begusarai, Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर वार्ड नंबर-11 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मोहम्मद जिब्राइल की 20 वर्षीय पुत्री शहजादी खातून सुबह चापाकल पर मुंह धोने गई थी.
इसी दौरान जैसे ही वह टूथपेस्ट और ब्रश निकालने के लिए हाथ बढ़ाने लगी, वहां पहले से छिपकर बैठे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया. हैरत की बात ये है कि परिजनों ने सांप को पकड़ लिया और उसके साथ ही शहजादी को अस्पताल ले गए.
सांप के डसते ही शहजादी जोर-जोर से चीखने लगी और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसकी आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे. महिला ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है. इसके बाद परिजनों ने जब ब्रश और टूथपेस्ट रखने वाली जगह पर देखा तो सांप वहीं बैठा हुआ था. इसके बाद परिजनों ने सांप को मारने के बजाय पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया था. महिला को पहले नावकोठी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल शहजादी खातून सदर अस्पताल के महिला वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती है. उसकी हालत अभी सामान्य बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.
सबसे खास बात यह है कि परिजनों ने सांप को अभी भी डिब्बे में सुरक्षित रखा है. उनका कहना है कि जब तक शहजादी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक सांप को नहीं मारेंगे. महिला के ठीक होने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात परिजनों ने कही है. फिलहाल शहजादी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…