पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाना से महज 200 मीटर की दूरी और राजौरी गार्डन राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास बंद पड़े मॉल की छत से आज एक 19 साल की युवती ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
राजौरी गार्डन में बंद पड़े मॉल से 19 साल की युवती ने लगाई छलांग
दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. राजौरी गार्डन थाना से महज 200 मीटर की दूरी और राजौरी गार्डन राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास बंद पड़े मॉल की छत से आज एक 19 साल की युवती ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली.
चार अगस्त को मेट्रो से राजौरी गार्डन से आदित्य ने मॉल का यह वीडियो सोशियल मीडिया पर डाला था जो काफी वायरल भी हो रहा है. और आज युवती के हादसे की घटना सामने आई.
पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 8 अगस्त को रूटीन पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान, हेड कॉन्स्टेबल अवधेश ने राजौरी गार्डन में पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन के पास, राजौरी मॉल के नजदीक एक लगभग 19-20 साल की युवती का शव देखा. हालात से ऐसा लग रहा था कि वह मॉल की ऊपरी मंजिल से गिरी थी. इसकी जानकारी राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई और सब-इंस्पेक्टर प्रकाश कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे. क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जाँच की.
मृतका की तलाशी के दौरान हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्ज़ी से अपनी जान दे रही है. घटनास्थल की जाँच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला. मृतका की पहचान 19 साल की युवती के तौर पर हुई. पूछताछ के दौरान उसके परिवार ने बताया कि वह दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में B.A. थर्ड ईयर की छात्रा थी और 2021 में अपनी माँ की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी. BNSS की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है और कानून के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…