West Champaran News: बिहार में पश्चिम चंपारण में एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया. काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब युवक नहीं माना, तब उसकी मां को मौके पर बुलाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
बिजली टावर पर चढ़ा युवक
Bihar News: बिहार में पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक गुस्से में आकर बिजली के टावर पर चढ़ गया. यह घटना वृद्ध आश्रम के पास की बताई जा रही है. युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. घंटों तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवक लगातार अपनी जिद पर अड़ा रहा. वह बार-बार यही कह रहा था कि उसका मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक उसके एक दोस्त ने ले लिया है और कई दिनों से वापस नहीं कर रहा है.
काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब युवक नहीं माना, तब उसकी मां को मौके पर बुलाया गया. मां ने पहल करते हुए युवक के दोस्त से उसका सामान वापस लिया और मौके पर पहुंचीं. इसके बाद युवक ने शर्त रखी कि पहले पुलिसकर्मी मौके से हटें, तभी वह नीचे उतरेगा.
पुलिस के कुछ दूरी पर हटते ही युवक धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली. युवक की पहचान गोड़वा टोला निवासी किसनौती देवी के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
बता दें कि इन दोनों टावर पर चढ़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं. कोई अपने प्रेमी तो कोई प्रेमिका तो घर में माता-पिता से नाराज होकर टावर पर चढ़ रहा है. इसकी वजह से परिवार के लोग टेंशन में तो आ ही जाते हैं, पुलिस की भी मुश्क्लें बढ़ जाती हैं.
(मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट)
Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…
Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…