Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bhagalpur: गंगा नदी पार कर रहे थे 18 मजदूर! पलट गई नाव, हादसे में 6 मजदूर हुए लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

Bhagalpur: गंगा नदी पार कर रहे थे 18 मजदूर! पलट गई नाव, हादसे में 6 मजदूर हुए लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

भागलपुर के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा सामने आया है. मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव बीच गंगा की तेज धारा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 16:19:03 IST

Mobile Ads 1x1

Bhagalpur, Bihar: भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा सामने आया है. मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव बीच गंगा की तेज धारा में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते कई मजदूर गंगा की तेज धार में बहने लगे. जानकारी के मुताबिक नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे जो मजदूरी के लिए नदी पार कर रहे थे. 

नाव पलटने से हुआ भीषण हादसा 

भागलपुर के राघोपुर इलाके में मजदूरों को नदी पार करा रही नाव अचानक से पलट गई. ये मजदूर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे. नाव के पलटते ही मजदूर नदी की तेज धार में बहने लगे. हादसे के बाद 12 मजदूर किसी तरह तैरकर सुरक्षित घाट तक पहुंचने में कामयाब रहे. वहीं करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची जिसके बाद गोताखोरों की मदद से लापता मजदूरों की तलाश में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पलटने के दौरान कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की भी आशंका है. ऐसे में रेस्क्यू टीम नदी की तेज धारा के बीच नाव के आसपास भी लगातार तलाश कर रही है. वहीं हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नाव पलटने के बाद गंगा की तेज धारा में मची अफरा-तफरी और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव अभियान जारी है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गंगा की तेज धार में लापता मजदूरों को SDRF की टीम कितनी जल्द सुरक्षित बाहर निकाल पाती है.

MORE NEWS