<
Categories: देश

BBM नक्सल जोनल कमेटी ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर की सरेंडर की पेशकश, 15 नक्सलियों की लिस्ट में किसका-किसका नाम? देख पुलिस के भी उड़े होश

BBM Naxal Surrender List: सरेंडर करने वाले कुल 15 नक्सलियों की लिस्ट सामने आई है जिनमें 14 नक्सली छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं जबकि एक एससीएम कैडर का विकास नक्सली तेलंगाना का रहने वाला है.

BBM Naxal Surrender List: बीबीएम (बरगढ़–बलांगीर–महामुंद) नक्सल जोनल कमेटी ने हाल ही में गृह मंत्री को पत्र लिखकर सरेंडर करने की इच्छा जताई थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को मौजूदा सक्रिय नक्सलियों की सूची भी मिली है. सरेंडर करने वाले कुल 15 नक्सलियों की लिस्ट सामने आई है जिनमें 14 नक्सली छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं जबकि एक एससीएम कैडर का विकास नक्सली तेलंगाना का रहने वाला है. इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा तंत्र अलर्ट मोड में है और आगे की प्रक्रिया पर मंथन जारी है.

जनता की भलाई के लिए करना चाहते हैं काम

होम मिनिस्टर विजय शर्मा को लिखे एक इमोशनल लेटर में BBM डिवीजन के कुल 15 एक्टिव कैडर ने मेनस्ट्रीम में लौटने और सिक्योरिटी फोर्स के सामने सरेंडर करने की इच्छा जताई है. नक्सलियों ने होम मिनिस्टर को लिखे लेटर में यह भी साफ किया कि वे हथियार छोड़कर भारतीय संविधान के दायरे में जनता की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं.

क्यों लिया सरेंडर का फैसला?

नक्सली लीडर विकास ने होम मिनिस्टर विजय शर्मा को लिखे लेटर में माना कि देश और दुनिया में मौजूदा आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक हालात बदल गए हैं और अब लंबे समय तक चलने वाले सिविल वॉर और हथियारबंद संघर्ष का कोई मतलब नहीं है. लेटर में लिखा है कि पार्टी के अंदर इस बात पर चर्चा हुई कि अकेले सरेंडर करने के बजाय पूरी पार्टी को हथियारबंद संघर्ष छोड़ देना चाहिए.

कब सरेंडर करेंगे नक्सली?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियारबंद माओवादियों ने होम मिनिस्टर से रेडियो अपील जारी कर सिक्योरिटी की गारंटी मांगी है. उनका कहना है कि वे सरकार से भरोसा मिलने के बाद ही सरेंडर करने के लिए सामने आएंगे. लेटर के मुताबिक नक्सली 2 या 3 मार्च तक सरेंडर कर सकते हैं. उन्होंने साफ किया कि वे महासमुंद जिले में सरेंडर करना चाहते हैं और पुराने माओवादी सागर के जरिए एक रिसेप्शन प्लान करने का सुझाव दिया.

सरकार से की ये अपील

होम मिनिस्टर को लिखे लेटर में सेक्रेटरी विकास ने अपील की कि उनके बाहर निकलने के प्रोसेस के दौरान ओडिशा के बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद जिलों में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन रोक दिए जाएं. उन्हें डर है कि अगर रास्ते में पुलिस की एक्टिविटी का पता चला तो उनके साथी तितर-बितर हो सकते हैं जिससे उनके सरेंडर प्लान फेल हो सकते हैं.

अलग-अलग पदों पर बैठे अधिकारी शामिल

जिन 15 नक्सलियों ने सरेंडर करने की इच्छा जताई है उनमें संगठन में अलग-अलग पदों पर बैठे अधिकारी शामिल हैं जिनमें तीन DVC सदस्य, पांच AC सदस्य और सात पार्टी सदस्य (PM) शामिल हैं. खास बात यह है कि इनमें से 14 नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से हैं, जबकि सेक्रेटरी विकास तेलंगाना से हैं. उन्होंने ओडिशा के बजाय छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने का फैसला किया क्योंकि उनके ज़्यादातर साथी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं.

नक्सलियों ने दिए सुझाव

गौरतलब है कि गृह मंत्री को लिखे एक लेटर में नक्सलियों ने सरेंडर के लिए तीन सुझाव दिए हैं. उनकी मांग है कि सरकार की तीन घोषणाओं के बाद ही वे संघर्ष का रास्ता छोड़ सकते हैं. उनकी मांग है कि हथियारबंद संघर्ष छोड़ने पर माओवादी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी जाए, माओवादियों के खिलाफ पुलिस केस रद्द किए जाएं, और जेल में बंद उनके साथियों को रिहा किया जाए और उन्हें संविधान के दायरे में काम करने दिया जाए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST