<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: ‘डुप्लीकेट नहीं, ओरिजिनल CM चाहिए’, क्या हैं तेजस्वी यादव का MY BAAP फॉर्मूला? जानें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के लिए तेजस्वी यादव एक नया फॉर्मूला लेकर आए है. आइए जानें कि ये क्या है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान सोमवार को हो चुका है और इसी के साथ- साथ चुनाव का बिगुल बज चुका है. 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और NDA की लड़ाई बेहद कड़ी थी. अब 5 साल बाद, बिहार फिर से एक हाई- वोल्टेज चुनावी लड़ाई के लिए तैयार है और इस बार सभी की निगाहें तेजस्वी यादव पर टिक गई है. चुनाव के लिए तेजस्वी एक नया फॉर्मूला लेकर आए है, आइए जाने कि वह क्या है और इस चुनाव पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

क्या है तेजस्वी का MY BAAP फॉर्मूला?

तेजस्वी यादव अब अपने पिता लालू प्रसाद यादव की छाया से बाहर निकलकर खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. 2025 के चुनाव में वे सिर्फ ‘लालू की विरासत’ या पुराने M-Y (Muslim-Yadav) समीकरण पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. इस बार उनका नया नारा है ‘MY BAAP’, जिसमें शामिल हैं:

  • M – मुस्लिम समुदाय
  • Y – यादव
  • B – बहुजन (SC/ST)
  • A – अगड़ा (सवर्ण वर्ग)
  • A – आधी आबादी यानी महिलाएं
  • P – Poor (गरीब वर्ग)
यह फॉर्मूला तेजस्वी को एक बड़े सामाजिक गठबंधन की ओर ले जाता है और विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास करता है.

युवाओं और रोजगार पर फोकस

तेजस्वी यादव अपनी युवा छवि और रोजगार पर जोर देकर बिहार के युवाओं को आकर्षित करने की रणनीति अपना रहे हैं. उनके घोषणापत्र में सरकारी नौकरियों में बढ़ोतरी, महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये, डोमिसाइल नीति और युवा आयोग की स्थापना शामिल हैं. इन घोषणाओं ने इतना असर डाला कि NDA को भी अपने चुनावी घोषणापत्र में कई समान वादे शामिल करने पड़े. तेजस्वी इस पर अक्सर चुटकी लेते हुए कहते हैं कि सरकार मेरी कॉपी कर रही है, असली तेजस्वी आगे है, सरकार पीछे.

तेजस्वी के महागठबंधन का सीएम फेस होने का दावा

तेजस्वी यादव महागठबंधन का सीएम फेस होने का दावा कर रहे हैं। वोट अधिकार यात्रा के दौरान आरा में आयोजित एक रैली में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया और जनता से पूछा कि डुप्लीकेट सीएम चाहिए या ओरिजिनल सीएम? इस बयान से साफ जाहिर होता है कि महागठबंधन इस बार सीएम फेस के बिना चुनाव नहीं लड़ना चाहता.

राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि तेजस्वी अब अपने पिता की M-Y राजनीति से आगे बढ़ चुके हैं. वे शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दों पर बात कर रहे हैं. लालू पर अतीत का बोझ है, तेजस्वी पर नहीं.
NDA जहां अब भी लालू प्रसाद यादव को निशाना बनाता है, वहीं तेजस्वी पर सीधे हमला करने से बचता है. यह दर्शाता है कि तेजस्वी का नया राजनीतिक रूप और युवा-केंद्रित रणनीति बिहार के चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST