<
Categories: बिहार

Viral Video: लाल जोड़ा, हाथों में मेहंदी और भर मांग सिंदूर… मैट्रिक परीक्षा देने पहुंची दुल्हन को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़!

सात फेरों के बाद विदाई की जगह सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन! गया के SMSG कॉलेज में शादी के जोड़े में छात्रा को देख मची खलबली. यहां पढ़ें पूरी खबर...

गया के शेरघाटी में SMSG कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर पर एक स्टूडेंट लाल शादी का जोड़ा, हाथों में मेहंदी, गहने और विदाई में सिंदूर लगाकर पहुंची. शादी में आमतौर पर दुल्हन की विदाई, रिश्तेदारों का जमावड़ा, भावनाओं का सैलाब और ससुराल में होने वाली रस्में होती हैं. लेकिन, दुल्हन ने इन सबसे पहले एग्जाम देने का फैसला किया और शादी की जगह से निकलकर सीधे दुल्हन के जोड़े में एग्जामिनेशन सेंटर पहुंच गई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एग्जामिनेशन सेंटर पर परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के तुरंत बाद एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचती है, उसके पति कार में बैठे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गया जिले के शेरघाटी में SMSG कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर के पास का है। शेरघाटी की रहने वाली स्टूडेंट की शादी 20 फरवरी की रात को हुई थी. शादी की रस्में पूरी होने के बाद, वह विदाई के बाद अगले दिन 21 फरवरी को सुबह 8 बजे शेरघाटी के SMSG कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंची.

परीक्षा केंद्र पर लग गई भीड़

जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी कॉलेज गेट के पास पहुंची, आस-पास के स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दुल्हन को देखकर हैरान रह गए और कई लोग वीडियो बनाने लगे. एक पल के लिए तो हालात इतने बिगड़ गए कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया. मौके पर तैनात पुलिसवालों को भीड़ को कंट्रोल करना पड़ा ताकि एग्जाम में कोई रुकावट न आए. एग्जाम के दौरान दूल्हा गाड़ी में बैठकर करीब ढाई से तीन घंटे तक दुल्हन का इंतजार करता रहा.

एग्जाम खत्म होते ही दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल के लिए निकल गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन की शादी गया और नालंदा के बॉर्डर पर मौजूद सरबहदा गांव के पास हुई. बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम अभी पूरे बिहार में हो रहा है, जिसमें गया के शेरघाटी में SMSG कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर बनाया गया है. यह सेंटर खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST