<
Categories: मनोरंजन

विवियन डीसेना की नई पहचान: धर्म बदलकर बने मुस्लिम, बोले- रमजान सिखाता है इंसानियत और अनुशासन

मशहूर टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने 2019 में इस्लाम धर्म अपना लिया था. अब वह पूरी श्रद्धा के साथ 5 वक्त की नमाज पढ़ते है और रोजे रखते है. विवियन का कहना है कि रमजान उन्हें अनुशासन सिखाता है. उन्होंने मिस्र की नौरान से दूसरी शादी की है और अब वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा से बेहद खुश है.

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और आस्था को लेकर सुर्खियों में है.  ‘मधुबाला’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे सुपरहिट शो के स्टार विवियन ने साल 2019 में ही इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था और अब वह अपनी इस नई जीवनशैली को पूरी शिद्दत से फॉलो कर रहे है.

2019 में बदला था धर्म

विवियन डीसेना ने खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2019 के रमजान महीने के दौरान ही इस्लाम अपनाया था.  उनका कहना है कि इस फैसले ने न केवल उनकी आस्था बदली, बल्कि जिंदगी जीने का नजरिया भी पूरी तरह बदल दिया.

5 वक्त की नमाज और रोजा

विवियन अब एक समर्पित मुस्लिम के रूप में अपनी जिंदगी जी रहे है.  वह दिन में 5 वक्त की नमाज पढ़ते है और रमजान के पवित्र महीने में पूरे रोजे रखते है.  उन्होंने बताया कि रमजान का महीना उन्हें ‘सेल्फ-डिसिप्लिन’ (आत्म-अनुशासन) और गरीबों के दर्द को समझने की सीख देता है.

सादगी भरी इफ्तार और ‘डेट मिल्क’

अपनी इफ्तारी के बारे में बात करते हुए विवियन ने बताया कि वह बहुत हल्का खाना पसंद करते है.  वह अपना रोजा 3 खजूर और एक गिलास दूध के साथ खोलते है.  वह घर पर खुद एक खास ‘डेट मिल्क’ (खजूर वाला दूध) तैयार करते है, जिसमें शहद और नट्स का इस्तेमाल किया जाता है.

जकात और दान का महत्व

विवियन ‘जकात’ (दान) देने में भी गहरा विश्वास रखते है.  उनका मानना है कि दान का कभी दिखावा या प्रचार नहीं करना चाहिए इसलिए वह गुप्त रूप से अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करते है.

सीक्रेट मैरिज और निजी जिंदगी

पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी से तलाक के बाद, विवियन ने मिस्र (Egypt) की रहने वाली पत्रकार नौरान से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी.  हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे गुप्त रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी और धर्म परिवर्तन की बात दुनिया के सामने स्वीकार की.
Mansi Sharma

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST