Bihar Chunav 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इस दौरे का मकसद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करना है. इसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से कर दिया जाएगा.
Bihar Chunav 2025
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा में अब कुछ ही दिन बचे है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम चुनाव तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए पटना पहुंच गई है. चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू भी शुक्रवार देर रात पहुंच गए है. चुनाव आयुक्त और उनकी टीम दो दिनों के लिए बिहार में रहेंगे. ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम ने पटना के एक प्रमुख होटल में राजनीतिक दल के साथ बैठक की. चुनाव आयोग ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की.
बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी सहित राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल थे. इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शामिल है. बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मतदाता सूची के प्रारूप समेत विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया. बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे. जिनमें प्रत्येक दल से अधिकतम तीन नेता शामिल हुए है.
इस बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जिनमें संभागीय आयुक्त सभी जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी और एसपी शामिल हैं. आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम मुख्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार वह मुख्य सचिव, सचिव, डीजीपी और कई वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक करेंगे. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और राज्य में चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर में कई चरणों में हो सकते हैं.
Free Fire India: मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को जल्द ही भारत में Free Fire भारत…
Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को…
India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…
Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…
Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…