<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025: ‘भारत और बिहार की मिट्टी से ऊब चुके हैं’, Rahul Gandhi पर Tej Pratap ने ऐसा क्यों बोला?

Bihar Chunav 2025: तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शायद 'बिहार की मिट्टी से ऊब गए होंगे', इसलिए 'फ्रेश होने के लिए विदेश' गए होंगे. तेज प्रताप का यह तंजभरा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar Chunav 2025: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयान के लिए सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जब पत्रकार ने तेज प्रताप से पूछा कि बिहार में हाल ही में काफ़ी सक्रिय रहे राहुल गांधी कही नज़र क्यों नहीं आ रहे है. तो उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में जवाब दिया है.

तेज प्रताप ने क्या कहा?

तेज प्रताप ने कहा कि शायद राहुल गांधी की विदेश में ज़्यादा रुचि हो गई है. हो सकता है कि वह भारत से ऊब गए हो. हो सकता है कि वह बिहार की धरती से ऊब गए हो. इसलिए शायद वह ताजा होने ताज़ी हवा में सांस लेने के लिए चले गए हो. उन्होंने आगे मज़ाक करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी वापस आएंगे तो उनके चेहरे पर एक चमक दिखाई देगी.

तेज प्रताप का बयान वायरल

तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव ज़ोरो पर हैं और महागठबंधन में सीट के बंटवारे को लेकर उथल-पुथल मची हुई है. महागठबंधन में राजद के बाद कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी है. तेज प्रताप का यह बयान अब राजनीतिक गलियारो में चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम किसी पर निशाना नहीं साधते. हम वही करते हैं जो जनता चाहती है. हम जनता के नियंत्रण में हैं. अगर वे चाहेंगे तो हम आएंगे.अगर वे नहीं चाहेंगे तो हम नहीं आएंगे. बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. बिहार के युवा बेरोजगार हैं और पलायन कर रहे हैं. पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक चीनी मिल को फिर से शुरू करने का वादा किया था. लेकिन वह अभी तक नहीं हुआ है. वह चुनाव के दौरान लोकलुभावन वादे कर रहे है.

यात्रियों के सामने बेहूदगी! मेट्रो में लड़का साड़ी पहन कर बना, सस्ती Nora Fatehi, लोग बोले – बस यही तो देखना बाकि था…

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

अभिषेक की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…

Last Updated: October 27, 2026 15:55:00 IST

Abhishek Sharma century: शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:56:22 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST