Bihar Chunav 2025: बिहार सरकार की ओर से बताया गया कि सरकार ने लक्ष्य रखा है कि हर साल पांच लाख बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. जानें कैसे करें आवेदन.
CM Nitish Kumar
Bihar Chunav 2025: आगामी बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने बेरोज़गार युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा बढ़ा दिया है. अब इस योजना का लाभ कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के स्नातकों को भी मिलेगा. पहले यह योजना केवल बारहवीं कक्षा के बेरोज़गार स्नातकों तक ही सीमित थी. इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष की आयु के ऐसे युवक-युवतियों को जो न तो आगे की पढ़ाई कर रहे हैं और न ही किसी प्रकार के रोज़गार (सरकारी, निजी या स्व-रोज़गार) में लगे हैं. अधिकतम दो साल के लिए ₹1,000 प्रति माह भत्ता मिलेगा.
नीतीश कुमार सरकार की ‘सात निश्चय-2’ योजना के तहत इसे 2025-26 तक बढ़ा दिया गया है. यह योजना 2 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई थी और अब इसमें बेरोज़गार स्नातक भी शामिल है. इस योजना में भाग लेने वाले युवाओं को बिहार श्रम संसाधन विभाग द्वारा निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. जिससे वे भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे.
इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक युवा अपने जिले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संपर्क कर सकते हैं या योजना के वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. राज्य सरकार ने योजना से संबंधित जानकारी या किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक टोल-फ्री युवा निश्चय सुविधा केंद्र भी शुरू किया है. इच्छुक युवा 1800-3456-4444 पर कॉल कर सकते है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…