<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025: ईओयू ने बनाई चार स्पेशल सेल, नकदी, शराब और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी शुरू

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के…

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के तहत चार विशेष सेल का गठन किया है, आइए इसके बारे में विस्तार से समझतें हैं..

चुनावी माहौल में पारदर्शिता के लिए ईओयू का बड़ा कदम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के तहत चार अलग-अलग विशेष सेल बनाए गए हैं। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये सेल राज्य भर में फैली अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

चार सेल संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

गठित सेल को चार अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम, साइबर अपराधों की जांच, सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भ्रामक पोस्ट पर निगरानी, और फर्जी मुद्रा व अवैध नकदी के लेनदेन पर कंट्रोल शामिल है। इन सभी सेल को अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर त्वरित एक्शन लिया जा सके।

केंद्रीय और राज्य एजेंसियों का साझा मोर्चा

इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ बिहार पुलिस ही नहीं, बल्कि कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां भी शामिल की गई हैं। हाल ही में हुई एक अहम बैठक में आयकर विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सशस्त्र सीमा बल जैसी संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। चुनावी समय में नकदी, नशा और अन्य अवैध साधनों के इस्तेमाल की संभावना हमेशा रहती है। ऐसे में इन एजेंसियों का साझा मंच पर आना चुनाव को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की सख्त मॉनिटरिंग

बिहार चुनाव में इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अक्सर चुनावी समय में अफवाहें, भ्रामक और भड़काऊ संदेश तेजी से फैलते हैं। यह संदेश चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। गठित सेल सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखेगी और गलत सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस निगरानी से फेक न्यूज और अफवाह फैलाने वालों पर रोक लगने की उम्मीद है।

काले धन पर रोकथाम

चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी का प्रयोग लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। ईओयू की यह पहल काले धन के प्रवाह को रोकने की दिशा में बड़ा कदम है। विशेष सेल बैंकिंग सिस्टम, कैश मूवमेंट और संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखेगी।

निष्पक्ष चुनाव की दिशा में मजबूत पहल

बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में ईओयू का यह कदम बेहद अहम है। विशेष सेल न सिर्फ नकदी और अवैध साधनों पर रोक लगाएगी, बल्कि चुनावी माहौल को शांति और पारदर्शिता से भरने में भी मदद करेगी। मॉनिटरिंग सीधे पुलिस मुख्यालय के स्तर पर की जाएगी और हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस सख्त निगरानी से उम्मीद है कि इस बार बिहार में चुनाव और भी ज्यादा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित होंगे।

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 13:06:34 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST