<
Categories: बिहार

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव? निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल चुनाव आयोग कुछ ही दिनों में चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ बढ़ गई हैं. जिसके चलते, चुनाव आयोग जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, आयोग बिहार में चुनाव की तारीखों के साथ-साथ अन्य राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की भी घोषणा कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम के बिहार आने की उम्मीद जताई जा रही है. इस यात्रा से राज्य विधानसभा चुनाव की तारीखों की जल्द घोषणा की जा सकती है. 

जानिए कब होगी घोषणा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 21 नवंबर को खत्म हो रहा है और राज्य में चुनाव उससे पहले होंगे. त्योहारों के मौसम को देखते हुए, ऐसी अटकलें हैं कि चुनाव आयोग दशहरा (2 अक्टूबर) और दिवाली (19 अक्टूबर) के बीच किसी समय चुनाव की घोषणा कर सकता है. बिहार का लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा भी चुनाव कार्यक्रम में पड़ने की संभावना है.

30 सितंबर को जारी होंगी अंतिम मतदाता सूची

चुनाव आयोग की योजना के मुताबिक, 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान भी तय है. चुनाव आयोग इस बार दो से तीन चरणों में चुनाव करा सकता है. पिछले विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का 7 नवंबर को हुआ था.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST