Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का अतिक्रमण पर सख्त रुख, अधिकारियों को भी निर्देश- ‘एक महीने से ज्यादा फाइल रोकी तो…’

Bihar: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का अतिक्रमण पर सख्त रुख, अधिकारियों को भी निर्देश- ‘एक महीने से ज्यादा फाइल रोकी तो…’

Bihar News in Hindi: अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सरकारी भूमि पर निर्माण किया है, तो उसे हटाया ही जाएगा, चाहे वह किसी का भी हो.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 00:40:00 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुना. इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार अपने गृह क्षेत्र से विधायक बनने और पहली बार ही बिहार का मुख्यमंत्री बनने का अवसर उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है.

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ाना और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करना है. अभी कई फैसले हमने लिए हैं. पूरे प्रदेश में ब्लॉक की स्थिति थोड़ी गड़बड़ थी, तो मैंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय, ब्लॉक, अंचल और थाने को मॉनिटरिंग करने का काम करेंगे.

हर महीने दो दिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे

सीएम ने ‘सहयोग कार्यक्रम’ की घोषणा करते हुए बताया कि अब हर पंचायत में प्रत्येक माह दो दिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां आम जनता की समस्याओं—जैसे राशन कार्ड, पेंशन, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं—का मौके पर ही समाधान किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई भी फाइल एक महीने से अधिक लंबित रहती है, तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

विकास कार्यों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को अब और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने बताया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना के साथ-साथ सरकार हर घर तक सोलर ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि लोगों को भविष्य में ऊर्जा के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना पड़े.

देवघड़ा पहाड़ के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने डोल पहाड़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, देवघड़ा पहाड़ के लिए 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने, सुल्तानगंज जाने वाली सड़क को फोरलेन बनाने और मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव निर्माण की योजना का जिक्र किया. 

इसके साथ ही बाढ़ की समस्या से निपटने और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंगा जल को विभिन्न नदियों, डैम और झीलों तक पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम किए जाने की बात कही.

नवंबर तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य

रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है. पीरपैंती में बड़े पावर प्लांट सहित कई औद्योगिक परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.

अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सरकारी भूमि पर निर्माण किया है, तो उसे हटाया ही जाएगा, चाहे वह किसी का भी हो. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि तारापुर में उनके अपने घर की सीढ़ी तक प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि कानून सबके लिए समान है.

अतिक्रमण हटाना आवश्यक है- सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी जमीन पर कब्जा न करें और विकास कार्यों में सहयोग करें.

उन्होंने किसानों की समृद्धि को राज्य की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि जब तक किसानों की आय नहीं बढ़ेगी, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है. इसके लिए सिंचाई, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है.

विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे- सीएम

अंत में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें ऐतिहासिक समर्थन मिला है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सभी अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा और बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाएगा.

वहीं संबोधन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ढोल पहाड़ी के लिए रवाना हुए, जहां वे दुर्गा मंदिर पहुंचकर दुर्गा मां की पूजा अर्चना की, जिसके बाद जंहा ढोल पहाड़ी के समीप आगमन एवं इको टूरिज्म योजना का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने लगभग 12. 49 करोड़ रूपये की इको टूरिज्म का शिलान्यास किया.

MORE NEWS