<
Categories: बिहार

Bihar Politics: क्या BJP को पीछे कर बिहार का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनेगा JDU? लालू यादव की क्यों बढ़ी टेंशन!

Bihar Congress MLA: बिहार में कांग्रेस के सभी 6 विधायकों के टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि RJD में भी टूट हो सकती है.

Bihar Congress MLA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर जीत के बाद भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बना ली हो, लेकिन नया साल शुरू होते ही राजनीतिक ‘भूकंप’ आने के संकेत मिलने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल युनाइटेड बिहार में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन सकती है. ‘खरमास के बाद कांग्रेस के सभी 6 विधायक NDA में शामिल होने वाले हैं.’ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और राज्य के मंत्री संजय सिंह ने यह चौंकाने वाला खुलासा करके बिहार की राजनीति में हड़कंप ला दिया है. दरअसल, बिहार में प्रचंड जीत के साथ NDA सरकार बनी है. NDA को 202 सीट मिली हैं. इसमें BJP के 89 सीट और JDU के 85 विधायक जीते हैं. इसके अलावा 28 सीटें सहयोगी पार्टियों को मिली हैं. इनमें चिराग पासवान, उपेंद्र सिंह कुशवाहा और जीतन राम माझी की पार्टी HAM भी शामिल है.

… तो JDU बन जाएगी बिहार में BJP से बड़ी पार्टी

संजय सिंह की बात सच निकली तो कांग्रेस के सभी छह विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं. बिहार के मंत्री संजय सिंह ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक भाजपा, चिराग पासवान की पार्टी या फिर JDU में शामिल होंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के विधायक BJP नहीं बल्कि JDU में शामिल होंगे. इसके बाद JDU की बिहार विधानसभा में सीटों की संख्या 91 पहुंच जाएगी यानी BJP की 89 सीटों से 2 ज्यादा. बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि खरमास समाप्त होने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. दावा है कि खरमास खत्म होने के बाद कांग्रेस के सभी छह विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो जाएंगे.

कांग्रेस ने कर दिया खंडन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और राज्य के मंत्री संजय सिंह के दावे पर कांग्रेस की बिहार प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम का बयान भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि जो राजनीति में होता है, वह कहा नहीं जाता और जो कहा जाता है, वह होता नहीं है. वहीं, संजय सिंह का दावा है कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक लगातार संपर्क में हैं. उनका दावा है कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति में बहुत कुछ बदल जाएगा. कांग्रेस असंतुष्ट विधायक लगातार संपर्क में हैं और खरमास के बाद NDA में शामिल होंगे. उधर, बिहार के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का दावा है है कि आरजेडी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST