Ashmit Patel Pakistani Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल हमेशा विवादों का हिस्सा रहे हैं, एक्टर के विवाद भारत तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि पाकिस्तान तक पहुंचे थें. एक्ट्रेस संग बोल्ड इंटीमेट सीन देने की वजह से अमीषा पटेल की एंट्री पाकिस्तान में बंद हो गई थी. आइये जानते हैं क्या था अमीषा पटेल Kiss से जुड़ा ये पूरा विवाद
Ashmit Patel Pakistani Controversy
Ashmit Patel Birthday: रियेलिटी शो बिग बॉस 4 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अश्मित पटेल आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरूआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर से की थी, वहीं वो बिग बॉस सीजन 4 के के सेकेंड रनरअप भी रहे हैं, उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया हैं, लेकिन फिर भी एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे.
अश्मित पटेल ने स 2004 में आइ फिल्म मडर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद एक्टर नें 20 मई 2005 आई सोनी राजदान के निर्देशन में बनी फिल्म नजर में काम किया था. इस फिल्म में अश्मित पटेल के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा लीड रोल में नजर आई थी. फिल्म में अश्मित पटेल और कई बोल्ड Kiss सीन दिए थे, जिसकी वजह से एक्टर काफी विवादों में आ गए थे.
फिल्म नजर में अश्मित पटेल और मीरा के इंटिमेट सीन देखकर पाकिस्तान में खूब बवाल भी मचा था. इतना ही नहीं, जब वो पाकिस्तान जाने वाले थे तो उनका वीजा ही रिजेक्ट कर दिया गया. बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अश्मित पटेल ने बताया था कि फिल्म के प्रीमियर के लिए उन्हें पाकिस्तान जाना था, लेकिन उन्हें वीज़ा ही नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में कराची के कारा फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को दिखाया था. इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग में मेरे और मीरा के बीच एक किस सीन था. जो विवाद की वजह बन गया था. पता नहीं, ये इंडिया वर्सेज पाकिस्तान का मामला था जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की भारत के लड़के को किस कर रही है या हिंदू-मुस्लिम का मामला था, जिसमें मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के को किस कर रही है… लेकिन उन्होंने मेरा वीजा की एप्लिकेशन ही रिजेक्ट कर दिया.. जिसका वहज से मैं जा ही नहीं सका.” इंटरव्यू में अश्मित पटेल ने बताया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनका वीजा एप्लिकेशन रिजेक्ट करके एक संदेश दिया था कि हमारी महिलाओं को किस मत करो.
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…