<

Royal Enfield Goan Classic 350 vs Jawa 42 Bobber में से कौन सी बाइक है आपके लिए परफेक्ट, देखें कंपेरिजन?

Royal Enfield Goan Classic 350 vs Jawa 42 Bobber: रॉयल एनफील्ड और जावा की बाइक्स का भारत में बहुत ही क्रेज है. इनमें यहां पर कंपेरिजन किया गया है कि किस गाड़ी में कौन से फीचर हैं?

Royal Enfield Goan Classic 350 vs Jawa 42 Bobber: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का भारत में बहुत ही क्रेज है. Royal Enfield Goan Classic 350 को भी राइडर्स ने खूब पसंद किया है. 350 सीसी लाइनअप में पांचवीं बाइक है. इसके साथ ही यह इस लाइनअप में सबसे महंगी मोटरसाइकिल में से एक है. भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Jawa 42 Bobber से है. दोनों ही गाड़ियां लगभग एक जैसी सुविधाओं के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं. यहां पर उनका कंपेरिजन देख सकते हैं.

ऐसे हैं दोनों के इंजन

जावा 42 बॉबर में 334 cc का इंजन लगा हुआ है. इससे 30 bhp की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. गोअन क्लासिक 350 में 349 cc सिंगल-ओवरहेड कैम मोटर फिट है. इससे 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क बनता है. यह जावा से 9 bhp और 5 Nm कम है. अगर बात की जाए दोनों मोटरसाइकिलों में लगे इंजन कैरेक्टर तो वे अलग-अलग है. रॉयल एनफील्ड के J-सीरीज इंजन में लंबा स्ट्रोक प्रदान किया गया, जबकि जावा में इंजन अधिक रेविंग वाला है. ग्राहकों को गोअन क्लासिक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल रहा है. तो 42 बॉबर में कस्टमर के लिए छह-स्पीड गियरबॉक्स प्रदान किया गया है. 

ब्रेकिंग सिस्टम को जानें

ब्रेकिंग के मामले में रॉयल एनफील्ड और जावा की गाड़ी में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क सेटअप मिल रहा है. जबकि, दोनों बाइक्स के रियर सस्पेंशन बिलकुल डिफरेंट हैं. गोअन क्लासिक 350 में ट्विन शॉक सेटअप लगा है तो वहीं, जावा 42 बॉबर में रियर मोनोशॉक प्रदान किया गया है. रॉयल एनफील्ड और जावा के दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है. लेकिन, रॉयल एनफील्ड में जावा के मुकाबले बड़ा डिस्क ब्रेक सिस्टम है.

दोनों के डायमेंशन लगभग एक समान

दोनों बाइक में सीटें तकरीबन एक जैसी ही हैं. दोनों की ऊंचाई में सिर्फ 1 सेंटीमीटर का अंतर है. जावा के मुकाबले रॉयल एनफील्ड की सीट थोड़ी सी ज्यादा ऊंची है और 25 मिमी ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है. इसके अलावा अगर फ्यूल टैंक की बात करें तो यह भी रॉयल एनफील्ड का बड़ा और भारी है.

जानें दोनों की कीमतें

अब बात आती है कीमत की, जिसकी हर ग्राहकों को सबसे ज्यादा चिंता रहती है. जावा बॉबर की बात करें तो इसकी कीमत 2.12 लाख रुपए से 2.25 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तक जाती है. वहीं, रॉयल एनफील्ड गोआन क्लासिक 350 की एक्स शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए से 2.38 लाख रुपए तक जाती है. हालांकि, इन कीमतों में समय के अनुसार उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसका मतलब जावा को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. अब आपको तय करना है कि कौन सी बाइक आपके लिए परफेक्ट रहेगी.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST