bihar election 2025: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सकरा के पूर्व विधायक बसावन प्रसाद भगत ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, इस दौरान पूर्व मंत्री ने इन्हे जिन्ना की औलाद बता दिया.
bihat chunav
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले बिहार में सियासी जंग छिड़ चुकी है, लगातार पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं. वहीं अब मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सकरा के पूर्व विधायक बसावन प्रसाद भगत ने कुछ ऐसा कहा जो हैरान कर देने वाला था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने मंच से अपने संबोधन में राहुल गांधी को मोहम्मद अली जिन्ना की औलाद बता दिया. जिसके बाद उनके इस बयान के हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी और साहिबगंज से भाजपा विधायक और मंत्री राजू कुमार सिंह समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री बसावन भगत ने राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिन्ना का वंशज है.
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी एक धर्म का प्रचार करते हैं और भाजपा और एनडीए सरकार के कार्यों पर लगातार सवाल उठाते हैं. सच्चाई यह है कि वो एक विपक्षी नेता हैं जो हमारी सरकार की कार्यशैली और जनता के बीच उसकी लोकप्रियता से नफ़रत करते हैं. वहीं अब आपको बता दें बिहार में विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं, अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी जद्दो-जहद शुरू हो गई है.
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…
Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…
Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…
Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…
Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…
Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…