<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर फेंके गये पत्थर- गोबर, मचा घमासान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दिन जहां सब जोरो- शोरों से वोट दे रहें है, वहीं दुसरी तरफ डिप्टि सीएम विजय सिन्हा के काफिले में पथराव हुआ.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के काफिले पर पथराव की घटना ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। सिन्हा ने इस हमले के लिए आरजेडी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

क्या है पूरा मामला?

लखीसराय विधानसभा सीट से NDA के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा आज अपने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान बूथ नंबर 404 और 405 के पास कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने उनके वाहनों पर गोबर और पत्थर फेंके, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और विजय सिन्हा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विजय सिन्हा का आरोप

घटना के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह हमला आरजेडी की मानसिकता को दर्शाता है। बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई और कमजोर वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोका गया। हमारे काफिले पर गोबर फेंकना राजनीति का सबसे निम्न स्तर है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय रहा और मौके पर समय पर कार्रवाई नहीं की। डिप्टी सीएम ने लखीसराय के एसपी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यहां का एसपी एकदम कायर और कमजोर है। अगर हालात नहीं सुधरे तो हम गांव में ही अनशन करेंगे।”

पुलिस की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय के एसपी अजय कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी अजय कुमार ने कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

 

चुनाव आयोग और डीजीपी को दी गई जानकारी

विजय सिन्हा ने घटना की शिकायत चुनाव आयोग और राज्य के डीजीपी से करने की बात कही है। उन्होंने मांग की है कि लखीसराय क्षेत्र में तत्काल केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए ताकि निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित हो सके। हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST