<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो सबसे पहले कर लें ये जरूरी काम, 1 क्लिक में जानें वोटर लिस्ट से लेकर पोलिंग बूथ तक की जानकारी

Bihar Chunav 2025: कल बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान है, ऐसे में अगर आप भी पहली बार वोट देने जा रहे है, तो जान लें की आपका पोलिंग बूथ कौन- सा है और अपना नाम वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल पूरे राज्य में जोरों पर है. सियासी हलचलें, नारों की गूंज और जनसभाओं की भीड़ अब मतदान की ओर बढ़ चुकी हैं. राज्य में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर यानी कल होना है, जिसके लिए सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

प्रचार थमा अब घर-घर जनसंपर्क पर जोर

4 नवंबर की शाम 6 बजे पहले चरण का प्रचार पूरी तरह थम गया. अब उम्मीदवार केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकते हैं. सड़कों पर रैलियों की भीड़ कम हुई है, लेकिन लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

3.75 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डालेंगे. इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. चुनाव मैदान में 1314 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं हैं. इस चरण की 121 सीटों में से 102 सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई हैं.

मतदान केंद्र और व्यवस्थाएं

पहले चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 8,608 बूथ शहरी क्षेत्रों में और 36,733 बूथ ग्रामीण इलाकों में होंगे. सभी केंद्रों पर EVM और VVPAT मशीनें पहुंचा दी गई हैं और मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है. हर बूथ पर बिजली, पानी और छांव जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी इंतज़ाम किया गया है ताकि मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो.

वोट डालने से पहले क्या करें और क्या न करें?

जो मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, उनके लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए:

  • वोट डालने के लिए वोटर आईडी या कोई वैध पहचान पत्र साथ रखें.
  • मोबाइल फोन या कैमरा मतदान केंद्र के अंदर ले जाना मना है.
  • अपना बूथ नंबर और सीरियल नंबर पहले से देख लें.
  • EVM पर पार्टी का निशान ध्यान से देखकर वोट डालें.
  • मतदान के बाद उंगली पर स्याही का निशान लगवाना न भूलें.

वोटर लिस्ट में नाम कैसे जांचें?

अगर आप बिहार में वोट डालने जा रहे हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम Bihar Voter List 2025 में है या नहीं. इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है.

  • https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
  • “Search in Electoral Roll” पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, राज्य (Bihar) और जिला दर्ज करें.
  • “Search” बटन दबाएं.
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • आप चाहें तो EPIC नंबर (वोटर कार्ड नंबर) से भी सर्च कर सकते हैं.

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

चुनाव आयोग ने पहले चरण की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है. नेपाल सीमा से सटे जिलों की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं ताकि बाहरी तत्वों की दखलअंदाजी न हो. अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जबकि सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से निगरानी के आदेश भी दिए गए हैं. प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष चौकसी रखी जाएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST