<
Categories: दिल्ली

Delhi-NCR में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, अब बढ़ेगी ठिठुरन, जानें कैसा है AQI का हाल

Delhi NCR Weather Update: अगर आपने अब तक गर्म कपड़े नहीं निकले है तो निकाल लिजिये क्योंकि दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली है श्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगह बूंदाबांदी देखने को मिले, जिससे अब ठंड ओर बढ़ेगी.

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. लंबे समय से प्रदूषण और सूखे आसमान के बीच अब हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई. इस बदलाव ने न सिर्फ हवा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि सर्दी का एहसास भी बढ़ा दिया है.

एयर क्वालिटी में सुधार

बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर था, जो कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया था. लेकिन रविवार रात हुई हल्की बारिश और 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने राहत दी. नतीजतन, दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 288 के स्तर पर रहा। नोएडा में भी तापमान लगभग इसी के आसपास रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तथा AQI 297 तक पहुंचा. गाजियाबाद में मौसम थोड़ा ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन वायु गुणवत्ता थोड़ी खराब रही और AQI 317 दर्ज किया गया. गुड़गांव में तापमान 28 डिग्री अधिकतम और 14 डिग्री न्यूनतम दर्ज हुआ, जबकि AQI सबसे बेहतर स्थिति में रहा और 220 रहा. वहीं, ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के साथ AQI 254 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तापमान में हल्की गिरावट और वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान देखने को मिला.

बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ेगी ठंड

सोमवार को पूरे दिन दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रही. हल्की ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक का असर और गहराया. मौसम विभाग के मुताबिक, अब सर्दी का दौर धीरे-धीरे शुरू हो चुका है. दिसंबर से पहले ही तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी.

IMD का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 6 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान जहां 27°C तक गिरने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 13°C तक पहुंच सकता है। यह साफ संकेत है कि अब सुबह और रातें और ठंडी होने वाली हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST