<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग में 3 बजे तक 53.77% मतदान, इन जिलों पर टिक सबकी निगाहें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण में वोटिंग जोरों पर है, आइए जानें की 3 बजे तक कितनी प्रतिशत वोटिंग हुई है.

Bihar Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जोरों पर है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर 3 बजे तक राज्यभर में 53.77 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनावी माहौल में हर जिले का तापमान अलग है कहीं बूथों पर लंबी कतारें हैं, तो कहीं मतदाता अब भी घरों से निकल रहे हैं। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुन रहे हैं।

पहले चरण में कौन-कौन सी सीटें बनीं हॉटस्पॉट?

पहले चरण में कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

लखीसराय से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मैदान में हैं, जिनके काफिले पर हाल ही में हमला भी हुआ था, जिससे यह सीट सुर्खियों में है।

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की किस्मत दांव पर लगी है, जबकि

रघुनाथपुर से आरजेडी के दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार चुनावी मैदान में हैं।

वहीं, लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं, जिसने इस सीट को चर्चा का केंद्र बना दिया है।

 

जिलेवार मतदान प्रतिशत (3 बजे तक)

मतदान के बीच जिलों से लगातार आंकड़े आ रहे हैं। अब तक कुछ प्रमुख जिलों में वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार रहा—

जिला मतदान प्रतिशत

  • बेगूसराय 59.82%
  • भोजपुर 50.07%
  • बक्सर 51.69%
  • दरभंगा 51.75%
  • गोपालगंज 58.17%
  • खगड़िया 54.77%
  • लखीसराय 57.39%
  • मधेपुरा 55.96%
  • मुंगेर 52.17%
  • मुजफ्फरपुर 58.40%
  • नालंदा 52.32%
  • पटना 48.69%
  • सहरसा 55.22%
  • समस्तीपुर 56.35%
  • सारण 54.60%
  • शेखपुरा 49.37%
  • सीवान 50.93%
  • वैशाली 53.63%

 मतदान की समयसीमा और सुरक्षा व्यवस्था

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा निर्वाचन क्षेत्रों के 56 बूथों पर शाम 5 बजे ही मतदान समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग ने इन इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Uttarakhand News: पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, क्या है मामला?

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:58:11 IST

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST

प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:48:47 IST

शादी के 5 महीने बाद खूनी खेल! पत्नी से विवाद के बीच युवक के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला, मौत

Bihar Crime News: बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ महीने…

Last Updated: November 18, 2026 18:02:13 IST