<
Categories: बिहार

Bihar Farmer ID Registration: बिहार किसानों के लिए राहतभरी खबर, सरकार ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन

Bihar Farmer ID Registration: नीतीश सरकार की डबल इंजन ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए एग्री स्टैक रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन की तारीख बढ़ा दी है. ऐसे में उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक दिन का समय और मिल गया है.

Bihar Farmer ID Registration: बिहार (Bihar) के किसानों के लिए राहतभरी खबर है. एग्री स्टैक प्रोग्राम (Agri Stack Program) के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नीतीश सरकार (Nitish Government) की डबल इंजन ने एक दिन बढ़ा दी है. अब रजिस्ट्रेशन शनिवार, 10 जनवरी तक खुला रहेगा. इस बात की जानकारी शुक्रवार को खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) ने दी.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने क्या बताया? (What Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha Said?)

राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले, यह डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी मकसद से किसान आईडी रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन एक दिन बढ़ाकर 10 जनवरी कर दी गई है, ताकि कोई भी योग्य किसान छूट न जाए.

उपमुख्यमंत्री ने किसानों से कि ये खास अपील  (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha Appeal to Farmers)

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से अपील की कि वे तय समय के अंदर अपने-अपने पंचायत भवनों में लगाए गए कैंपों में किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं. उन्होंने बताया कि प्रभावी निगरानी के लिए राजस्व मुख्यालय से 15 वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में तैनात किया गया है.

किसान आईडी से किसानों को क्या होगा फायदा? (Benefits of Farmer Id)

राजस्व और भूमि सुधार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, किसान आईडी से किसानों को कई महत्वपूर्ण फायदे मिलेंगे. इस सिस्टम के तहत, पीएम किसान योजना का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा. इसके अलावा, योग्य किसान कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा पाएंगे. साथ ही, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान भूमि रिकॉर्ड सत्यापन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी. किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे रजिस्ट्रेशन कैंप में अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और भूमि कर की रसीदें साथ लाएं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे गोल्ड के दाम; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…

Last Updated: November 14, 2026 07:50:02 IST