<
Categories: बिहार

Madhubani News: महिला के घर आधी रात पहुंचे ASI, फिर सर्विस पिस्टल से बरसाईं गोलियां; 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

Madhubani News: मधुबनी जिले में एक ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड फायरिंग की. इस घटना में चार ग्रामीणों को गोली लगी, जिनमें से अशोक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एक पुलिस ASI पर घर में घुसकर गोलीबारी करने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड फायरिंग की. इस घटना में चार ग्रामीणों को गोली लगी, जिनमें से अशोक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली.

महिला के घर पहुंचा था ASI

जानकारी के मुताबिक, बाबूबरही थाना में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह की ड्यूटी बलिराजगढ़ के पास लगाई गई थी. इसी दौरान आसपास के गांव की एक महिला के साथ उसके कथित संबंधों की बात सामने आई. बताया जा रहा है कि बीती रात ASI महिला के घर पहुंचा था. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस पदाधिकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.

सर्विस पिस्टल से चार राउंड फायरिंग का आरोप

आरोप है कि ग्रामीणों से घिरने के बाद ASI चंद्रमोहन सिंह ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाल ली और लगातार चार राउंड गोलियां चला दीं. इस फायरिंग में अशोक यादव समेत चार ग्रामीणों को गोली लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद घायलों को जल्दबाजी में अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया.

इलाज के दौरान अशोक यादव की मौत

गोली लगने से घायल अशोक यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज जारी है. एक ग्रामीण की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं.

SSP ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. SSP ने बताया कि आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी ASI की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. SSP ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है.

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे 10 लाख मेहमान! अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, जानें कहां होगी शाही शादी

सरकारी पिस्टल से फायरिंग के बाद पुलिस महकमे में हलचल

इस घटना ने पुलिस विभाग में भी हलचल मचा दी है. कानून की जिम्मेदारी संभालने वाले एक पुलिस अधिकारी पर ही गोलीबारी का आरोप लगने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब देखना होगा कि आरोपी ASI की गिरफ्तारी कब होती है और जांच में घटना से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं.

ये भी पढ़ें: वायरल होने के लिए क्या कुछ भी करने को तैयार हैं लोग? जयपुर की योगा टीचर का तंजानिया वाला वीडियो चर्चा में

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

कुकर की ढक्कन से पीटा, फिर चाकू से पेट फाड़ा; ज्यादा फोन चलाने को लेकर टोकने पर पिता की हत्या

Surat Murder Case: काजल ने फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस…

Last Updated: November 3, 2026 11:57:57 IST

Caught On Camera: दो हेलिकॉप्टर के टकराने से माउंट एवरेस्ट के पास भीषण हादसा; एक भारतीय की गई जान; वीडियो देख बाहर निकल आएगा कलेजा!

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब…

Last Updated: November 3, 2026 11:07:16 IST

Gold Price 3 November 2026: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, चेक करें 24K, 22K और 18K का रेट

Gold Price 3 November 2026: बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,380…

Last Updated: November 3, 2026 10:48:42 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई सस्ती या महंगी? 3 नवंबर को अचानक बदल गए भाव, खरीदने से पहले चेक करें रेट

Silver Rate 3 November 2026: चांदी की कीमतों में 3 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज…

Last Updated: November 3, 2026 10:35:44 IST

कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ? जिन्हें किया गया सस्पेंड; जानें क्या है पूरा मामला

ACP Manasvi Vashishth: एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने…

Last Updated: November 3, 2026 10:27:35 IST