Nepal Helicopter Crash: नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे. इसी दौरान दोनों हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए.
नेपाल हेलीकॉप्टर दुर्घटना
Caught On Camera: नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां फेरीचे (Pheriche) के हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के एक नागरिक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टर एक रेस्क्यू मिशन के लिए फेरीचे पहुंचे थे.
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority of Nepal) के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे. इसी दौरान दोनों हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए.
हादसे के बाद सामने आए वीडियो फुटेज में भी देखा जा सकता है कि लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड एक-दूसरे से टकराए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टर बचाव अभियान के सिलसिले में वहां पहुंचे थे.
नेपाल के माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में आज सुबह लैंडिंग के वक्त दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। यह हादसा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के बर्फीले इलाके में हुआ। https://t.co/WM3EmVsXkF
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 3, 2026
नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार के रूप में हुई है. वह एक ट्रेकर थे और फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे. दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं, न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश किशन और एयर डायनेस्टी के सीनियर कैप्टन रवींद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, फिशटेल एयर का हेलिकॉप्टर 9N-AJR कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे. इसमें दो यात्री भी सवार थे. वहीं, एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर 9N-AOD कैप्टन रवींद्र प्रजापति के नेतृत्व में उड़ान भर रहा था और उसमें सामान लदा हुआ था.
फिशटेल एयर का हेलिकॉप्टर गोरक्षेप से आ रहा था, जबकि एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर लुकला (Lukla) से 300 किलोग्राम सामान लेकर फेरीचे पहुंचा था. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
Surat Murder Case: काजल ने फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस…
Hardoi Operation Theatre Viral Video: हरदोई मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में बिजली गुल होने…
Madhubani News: मधुबनी जिले में एक ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से लगातार चार राउंड…
Gold Price 3 November 2026: बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,39,380…
Silver Rate 3 November 2026: चांदी की कीमतों में 3 नवंबर को बड़ी गिरावट दर्ज…
ACP Manasvi Vashishth: एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने…