मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सम्राट चौधरी को नया सीएम बनाने पर मुहर लगा दी गई है. इसी बीच अक्सर राजनीतिक गलियारों में दिखने वाली उनकी पत्नी को लेकर भी चर्चा तेज हैं. आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में...
सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी ममता कुमारी
Samrat Choudhary Wife: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है. कल सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे. एनडीए के इस फैसले को बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है. मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बैठक में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुहर लगा दी गई. इसी बीच सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर और उनके काम चर्चा में हैं. वे RJD, JDU और BJP जैसी अलग-अलग पार्टियों में रह चुके हैं. वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको उनकी पत्नी के बारे में भी बताने जा रहे हैं.
बता दें कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उनका राजनीति से काफी पुराना रिश्ता है. उन्होंने RJD, JDU और BJP जैसी अलग-अलग पार्टियों के साथ काम किया. सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी बिहार के बड़े नेता रहे हैं. उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रही हैं. इसके कारण उनका बचपन से लेकर बड़े होने तक लगभग सारा समय राजनीति में बीता है.
सम्राट चौधरी की शादीशुदा जिंदगी की बात करें, तो उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी है. वे एक सशक्त और शिक्षित महिला हैं. उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है. वे राजनीतिक करियर में अपने पति का मजबूती से समर्थन करती हैं. वे पेशे से एक वकील हैं. वे कानूनी क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक मुद्दों और न्याय से जुड़े विषयों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं.
वे सीधे रीजनीतिक करियर में सक्रिय नहीं हैं लेकिन अपने पति के समर्थन में उन्हें कई बार चुनावी मैदान में देखा गया है. वे पति के साथ चुनाव अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. बुहार चुनाव में ममता कुमारी ने मुंगेर और तारापुर क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार किया था. उनके कई भाषण और जनसंपर्क की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.
वहीं सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी ममता कुमारी के दो बच्चे हैं. वे अपने पति के राजनीतिक सफर में मदद करने के साथ ही अपने बच्चों की देखभाल भी करती हैं. अगर उनकी संपत्ति की बात करें, तो सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी के पास लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति है. वहीं पूरे परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…