<

Bihar Viral News: जब लोको पायलट ने ट्रेन चलाने से किया साफ इंकार, यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना, यहां जानें पीछे की वजह?

बिहार के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन (Thakurganj Railway Station) से हैरान करने वाला मामला (Shocking Case) सामने आया है, जहां अब इस मामले की चारों तरफ तेजी से चर्चा भी की जा रही है.

Loco Pilot Viral News: बिहार के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है जिसकी चारों तरफ चर्चा की जा रही है. दरअसल, मालदा से सिलीगुड़ी जा रही एक ट्रेन दोपहर 2:52 बजे जैसे ही ठाकुरगंज पहुंची, वहां लोको पायलट ने ट्रेन आगे ले जाने से पूरी तरह से साफ इनकार कर दिया. तो वहीं, दूसरी तरफ इसी बीच यह खबर सुनते ही हजार यात्री हक्के-बक्के रह गए. यात्री यह समझ नहीं पाए कि अचानक ट्रेन क्यों रुक गई है. हालांक, पूछताछ करने पर पता चला कि लोको पायलट की निर्धारित 9 घंटे की शिफ्ट पूरी हो चुकी थी और उसने थकान का हवाला देते हुए बिना आराम के काम करने से पूरी तरह से मना कर दिया था. 

इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने उसे काफी ज्यादा मनाने की भी काफी कोशिश की, लेकिन लोको पायलट अपनी बात पर अड़ा रहाय. उसन यह हवाला देते हुए कहा कि  सुरक्षा मानकों के लिहाज से बिना आराम किए अगली शिफ्ट जारी रखना बिल्कुल भी संभव नहीं है. लोको पायलट की इस हरकत करने की वजह से ट्रेन लगभग 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही. जिसके बाद यह हुआ कि पास के स्टेशन से एक ‘रिलीफ ड्राइवर’ को बुलाना पड़ा, जिसके बाद ही ट्रेन ने अपनी आगे की यात्रा की शुरुआत की. 

क्या है रेलवे के नियम और लोको पायलट का तर्क?

तो वहीं, रेलवे की गाइडलाइंस की तरफ नजर डालें तो,  एक लोको पायलट की ड्यूटी को लेकर सख्त प्रावधान हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं. जिसमें पहला है कि एक लोको पायलट एक बार में अधिकतम 9 से 10 घंटे ही काम कर सकता है. दूसरा अगर लोको पायलट को अपनी ड्यूटी बढ़ानी हो, तो पायलट को 9 घंटे पूरे होने से कम से कम 2 घंटे पहले सूचना देना बेहद ही जरूरी हो जाता है. और तीसरा कुल ड्यूटी 11 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकती है. इसके साथ ही खास परिस्थितियों में, अगर गंतव्य करीब हो, तो इसे अधिकतम 12 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है,

हांलाकि, अब इस मामले में लोको पायलट का तर्क नियमों के दायरे में था. बेशक यात्रियों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन एक थके हुए लोको पायलट से ट्रेन चलाना रेलवे सुरक्षा के नियमों का सीधा उल्लंघन बताया जा रहा है. इसके साथ ही यह घटना कार्यस्थल पर थकान और सुरक्षा मानकों के बीच के संतुलन को लेकर एक बड़ी बहस खड़ा कर गई है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

विराट कोहली से आखिर क्यों बातचीत करेंगे टीम के नए मालिक? हो गया सबसे बड़ा खुलासा

RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…

Last Updated: March 28, 2026 12:35:10 IST

Apple iPhone 18 Pro vs Tecno Spark 50 5G में से कौन ज्यादा किफायती? फीचर्स परफॉर्मेंस में क्या है अंतर, जानें कीमत

Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…

Last Updated: March 28, 2026 12:34:59 IST

Board Result 2026: MSBSHSE ने बदला सिस्टम, अब दो डॉक्यूमेंट की झंझट खत्म, QR कोड से तुरंत होगा वेरिफिकेशन

Board Result 2026 Marksheet Certificate: महाराष्ट्र बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए मार्कशीट और सर्टिफिकेट को…

Last Updated: March 28, 2026 12:33:41 IST

सरकार की रणनीति का कमाल: नक्सलमुक्त होने के करीब पहुंचा बस्तर, ‘लाल आतंक’ से हो रहा आजाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा अब नक्सली प्रभाव और घटनाओं…

Last Updated: March 28, 2026 12:30:51 IST

अब इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी Volkswagen ID Polo EV, बेहतरीन रेंज के साथ कई फीचर्स, कब होगी लॉन्च

जानकारी के मुताबिक अब इस कार के ईवी वर्जन को भारत में उतारा जाएगा. Volkswagen…

Last Updated: March 28, 2026 12:25:43 IST

Heart Health Myths: क्या डायबिटीज की दवाएं हार्ट को बीमारी से बचा सकती हैं? 7 प्वाइंट्स में समझें सच

Heart disease Myths vs Facts: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दिया…

Last Updated: March 28, 2026 12:23:20 IST