बेंगलुरु में गूगल टेक प्रोफेशनल पूजा ने अपने वीडियो में बताया कि वो पूरी तरह से ब्रोकडाउन हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि फरवरी में उनका मासिक खर्च 1.43 लाख रुपये था, जो उनके बजट से बहुत ज्यादा है.
बेंगलुरु में रहने वाली गूगल टेकी ने बताया अपना मासिक खर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूजा नरूला नाम की 24 वर्षीय टेक प्रोफेशनल ने इंस्टाग्राम पर अपने फरवरी के खर्चों का ब्योरा शेयर किया, जिसने सबको चौंका के रख दिया.
पूजा बेंगलुरु में गूगल टेक प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने अपने वीडियो में बताया कि वो पूरी तरह से ब्रोकडाउन हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि फरवरी में उनका मासिक खर्च 1.43 लाख रुपये था, जो उनके बजट से बहुत ज्यादा है.
पूजा ने बेंगलुरु में अपने मासिक खर्चे को बताते हुए कहा कि उनका घर का किराया 22,400 रुपये है. मेड और कुक सेवाओं पर 2,800 रुपये तथा बिजली व अन्य बिलों पर उनके 2,000 रुपये खर्च होते हैं. इसके अलावा वीकेंड पर सोशल एक्टिविटीज के लिए प्रति वीकेंड 2,000 रुपये, यानी महीने में 8,000 रुपये लगते हैं. उन्होंने बताया कि ये दैनिक जीवन के बेसिक खर्च हैं जो बेंगलुरु जैसे महंगे शहर में आम हैं.
पूजा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे फरवरी में हुए एकमुश्त खर्चों के बोझ के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि फरवरी में कई असामान्य खर्चे हुए. घर जाने के लिए हवाई टिकट पर 16,000 रुपये और एयरपोर्ट कैब पर 2,000 रुपये खर्च किए. इसके अलावा उन्होंने घर भी बदला था इसलिए घर बदलने पर पैकर्स को 3,000 रुपये तथा सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 66,600 रुपये देने पड़े. इसके बाद उन्होंने बताया कि खाने-पीने की योजनाओं और दोस्तों के गिफ्ट्स पर 20,000 रुपये लगे. इन्हीं कारणों से उनका कुल खर्च 1.43 लाख रुपये पहुंच गया. पूजा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “फरवरी के कुल खर्च गिनने के बाद शायद दोबारा न करूं. सब कुछ महंगा है.”
यह वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने से लोगों ने बेंगलुरु की महंगाई पर चर्चा शुरू कर दी. कुछ ने कमेंट्स में पूजा से सहमति जताई, तो कुछ ने कहा कि सादगी से कम खर्च संभव. इसके पहले भी कई लोग बेंगलुरु की महंगी लाइफस्टाइल पर वीडियो बना चुके हैं. एक अन्य इंजीनियर ने 1.8 करोड़ पैकेज के बावजूद आधा खर्च होने की बात कही.
टेक हब होने की वजह से बेंगलुरु में लोगों की भीड़ अधिक है, जबकि उस हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर और घर कम है. इस वजह से वहां घर का किराया बहुत अधिक है. इसके साथ ही ज्यादातर युवा आधुनिक लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं जो उनके खर्च को प्रभावित करती है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…