Bihar Chunav 2025: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी एक साथ कई मुद्दों पर काम कर रही है. पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कोई जल्दबाजी में नहीं है.
Bihar Chunav 2025
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले चुनावी तैयारियों तेज कर दी है. इसी सिलसिले में रविवार को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. जो 7 घंटे चली इस बैठक में सीट वार विस्तार से चर्चा किया गया. कांग्रेस लगभग 40 सीटों पर उम्मीदवार के नाम तय करने के करीब है. रविवार रात कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी प्रभारी सचिव सुशील पासी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने की.
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार में एक साथ कई मुद्दों पर काम कर रही है. पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करने की कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है. फिलहाल सभी सीटों और संभावित उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही है. साथ ही पहले जीती गई सीटों पर कैसे चुनाव लड़ा जाए इस पर भी चुनावी रणनीति बनाई जा रही है. हम चुनावी तैयारियों और रणनीतियों को लेकर अपने सहयोगियों के संपर्क में भी है. उनके साथ भी महत्वपूर्ण मुद्दों और रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है.
बैठक में मौजूद सूत्रों का कहना है कि पिछले चुनावों से सबक लेते हुए. कांग्रेस इस बार ज़्यादा सीटें जीतने के लिए बेहतर उम्मीदवारों की तलाश कर रही है. उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे रिपोर्ट के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को भी आधार बनाया जा रहा है. पार्टी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की तैयारी कर रही है. क्योंकि ये वही 70 सीटें है जिन पर पार्टी ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी. बिहार कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस बार हम पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे. रविवार की बैठक में योजना सीट के बंटवारे और सहयोगियों के साथ समन्वय पर चर्चा हुई है.
हालांकि बिहार चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में सीट का बंटवारा अभी तक तय नहीं हुआ है. लेकिन कांग्रेस पार्टी अपनी 70 सीटों पर नजर बना बनाये है. क्योंकि घटक दलों के बीच सीटों की अदला-बदली की संभावना कम है. पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी इस चुनाव में नए चेहरों को मौका देने की कोशिश कर रही है. कुछ मौजूदा विधायक की सीटें भी बदली जा सकती है. वहीं पिछली जीती हुई सीटों पर भी जीत हासिल करने की रणनीति बनाई जा रही है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सीटों के बंटवारे के तुरंत बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इन सीटों पर प्रचार करेंगे. 2020 के चुनाव में कांग्रेस 70 में से केवल 17 सीटें ही जीत पाया था. जबकि 13 सीटों पर पार्टी को 10,000 से भी कम वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…