<
Categories: देश

Vande Bharat train: यूपी वालों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले इस जिले को मिली सौगात, जानिये रूट और सुविधाएं

UP new Vande Bharat train: उत्तर प्रदेश में ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी हैं. यूपी को जल्द ही एक ओर नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है.

New Vande bharat Train for UP: उत्तर प्रदेश वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उन्हें जल्द ही 15वीं वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. फिलहाल राज्य भर मेंं 14 वंदे भारत ट्रेने चल रही है. जो ये ट्रेन 20 से ज्यादा शहरें के जोड़ती है. सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों ने लोगों के यात्रा अनुभव को बदल दिया है और गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम हुआ है.

New Delhi: नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच चलेगी. इस नई ट्रेन का रखरखाव और संचालन उत्तर रेलवे (NR) ज़ोन द्वारा किया जाएगा. ये आधुनिक ट्रेन यात्रा के समय को कम करेगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होगी.

ये वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चल रही हैं

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य था जिसे यह प्रीमियम अत्याधुनिक ट्रेन (वंदे भारत) मिली. लोगों ने इस नई ट्रेन का स्वागत किया. इस ट्रेन ने यात्रा को पहले से कही अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बना दिया है. इसे सबसे पहले वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलाया गया था. वर्तमान में ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें राज्य में चल रही है.

इन ट्रेनों का हो रहा संचालन

सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों ने उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा को काफी आसान बना दिया है. ये ट्रेन न केवल दो शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करती है. बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करती है. वर्तमान में राज्य भर में कुल 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है. उत्तर प्रदेश ने नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत ट्रेन की भी मेजबानी की है. इसके बाद रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-गोमती नगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, मेरठ सिटी से लखनऊ मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस, रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, उदयपुर-आगरा कैंट-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और आगरा कैंट से बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST