<

Maruti Suzuki Wagon R vs Celerio बजट में कौन सी हैचबैक बैठेगी फिट? जानें माइलेज, कीमत और परफॉर्मेंस में अंतर

दोनों एक अच्छी और बेहतरीन हैचबैक कार हैं, जो बिना आपकी जेब पर भारी पड़े आसानी से आपके बजट में भी फिट हो जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स और खासियत.

Best Hatchback Cars: बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या वीकेंड पर घूमने निकलना हो या ऐसे में कार की बहुत जरूरत पड़ती है. अगर आपके पास कार है तो ऐसे में आपका सफर आसान हो सकता है. ऐसे में अगर एक किफायती और कम मेंटेनेंस वाली कार मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. मिडल क्लास लोग आमतौर पर एक किफायती और ज्यादा माइलेज वाली कार देखते हैं. अगर आप भी ऐसी ही कार की तलाश में हैं तो ऐसे में मारुति सुजुकी वैगन-आर और सेलेरियो दोनों ही कारें आपके लिए पर्फेक्ट हो सकती हैं.

दोनों एक अच्छी और बेहतरीन हैचबैक कार हैं, जो बिना आपकी जेब पर भारी पड़े आसानी से आपके बजट में भी फिट हो जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स और खासियत. 

माइलेज में कौन दमदार

दोनों ही कारें एक छोटी हैचबैक हैं इसलिए माइलेज के मामले में दोनों ही आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Wagon R में आपको पेट्रेल में 18 से लेकर 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है. इतना ही नहीं, अगर आप इसका सीएनजी वैरिएंट लेते हैं तो यह कार आपको 30 से लेकर 34 तक का माइलेज आसानी से दे देती है. वहीं, Maruti Suzuki Celerio का पेट्रोल वैरिएंट आपको 22 से लेकर 26 के बीच का माइलेज आसानी से दे सकता है. वहीं, अगर आप सीएनजी मे ये कार लेते हैं तो इससे 34 तक का माइलेज निकाल सकते हैं. 

परफॉर्मेंस किसकी ज्यादा बेहतर

अगर इनजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Wagon R में आपको 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प  मिलता है, जो मैनुअल और AMT दोनों विकल्प उपलब्ध है. यह कार आपको 66 bhp की पावर देती है. वहीं, सेलेरियो में आप 55.92 से 67.77 bhp का पावर निकाल सकते हैं. सेलेरियो आपको 1.0L पेट्रोल इंजन के साथ देखने को मिल सकती है. 

जेब पर क्या नहीं पड़ेगी भारी

Wagon R आपको 5.53 रुपये से 7.93 लाख रुपये तक देखने के लिए मिलती है. हालांकि, वैरिएंट्स के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है. वहीं, Celerio आपको 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.73 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST