<
Categories: बिहार

सीएम सम्राट चौधरी के पास गृह मंत्रालय, तो डिप्टी सीएम को मिली अलग जिम्मेदारी; बिहार में विभागों का बंटवारा

Bihar Department Distribution: बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने अलग-अलग सरकारी विभागों का बंटवारा कर दिया है. जहां सीएम सम्राट के पास कुल 29 विभाग है वहीं उन्होंने बाकि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को 18 विभाग सौंपे हैं. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि किसके हाथ कौन सा विभाग लगा है.

Samrat Choudhary Department Distribution: बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, सम्राट चौधरी ने विभिन्न सरकारी विभागों का बंटवारा कर दिया है. CM सम्राट ने 29 विभागों पर अपना सीधा नियंत्रण रखा है. वहीं, 18 विभागों को JD(U) के दो उपमुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के बीच बांटा गया है. विजय को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बिजेंद्र को 8 विभाग दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है.
बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई NDA सरकार का गठन हुआ था. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि JD(U) के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

तीन नेताओं में हुआ है विभागों का बंटवारा

फिलहाल, विभागों का बंटवारा इन्हीं तीन नेताओं तक सीमित रखा गया है. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद विभागों का फिर से बंटवारा होगा. मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का मौजूदा बंटवारा अस्थायी है. खबरों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ दिन लग सकते हैं. तब तक, सम्राट, विजय और बिजेंद्र ही प्रशासन संभालेंगे.

विभागों का बंटवारा कैसे हुआ?

CM सम्राट ने जिन ज़्यादातर विभागों को अपने सीधे नियंत्रण में रखा है, वे वही विभाग हैं जो पिछली नीतीश सरकार में BJP कोटे के मंत्रियों के पास थे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उन विभागों को भी अपने पास रखा है जो पहले LJP(R), HAM और RLMO पार्टियों के पास थे. इसके विपरीत, नीतीश सरकार के दौरान JD(U) के मंत्रियों के पास जो विभाग थे, उन्हें अब दो नए उपमुख्यमंत्रियों के बीच बांट दिया गया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास के विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास जो विभाग है उनके नाम- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, सतर्कता, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूविज्ञान, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन,गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज वे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं शामिल हैं.

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को आवंटित विभाग

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को आवंटित विभागों के नाम हैं- जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा शामिल हैं.

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपे गए विभाग

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपे गए विभागों में ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य शामिल हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Meerut Crime News: मर्दानगी पर उठाया सवाल, तो चाकू से पूरा शरीर किया छलनी; दारू पार्टी में दोस्तों के बीच हो गया बड़ा कांड

Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से…

Last Updated: November 12, 2026 13:24:25 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Haldiram, IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का विकल्प

हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…

Last Updated: November 12, 2026 13:20:16 IST

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन के सामने अनिरुद्ध रविचंदर की दौलत कितनी? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…

Last Updated: November 12, 2026 13:09:03 IST

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…

Last Updated: November 12, 2026 12:56:48 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST