बिहार: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र से एक बैंक में लूट की वारदात सामने आई, जहां सरायरंजन शहर स्थित शीतलपट्टी गांव के पास संचालित बंधन बैक में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दिया है. बंधन बैंक शाखा में घुसे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा बैंक कर्मियों और ग्राहकों को डराकर हजारों रुपए लूने की बात बतायी जा रही है.
वहीं इस घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच अपराधी 2 बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे. बताया गया है कि इसमें कुछ बदमाश हथियार से लैस थे. बैंक में प्रवेश करते ही बदमाशों ने कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले लिया तथा बैंक नगदी व कुछ सामान लूटकर फरार हो गए. हालांकि बैंक से कितनी राशि की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. बैंक प्रबंधन द्वारा कैश का मिलान किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे हजारों रुपए लेकर फरार हुए हैं.
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही ASP संजय कुमार पांडेय व सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है. पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.