<
Categories: बिहार

दिनदहाड़े बैंक में डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने मचाई दहशत

समस्तीपुर के सरायरंजन में बंधन बैंक शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने कर्मियों व ग्राहकों को डराकर हजारों रुपये लूट लिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

बिहार: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र से एक बैंक में लूट की वारदात सामने आई, जहां सरायरंजन शहर स्थित शीतलपट्टी गांव के पास संचालित बंधन बैक में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर दिया है. बंधन बैंक शाखा में घुसे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा बैंक कर्मियों और ग्राहकों को डराकर हजारों रुपए लूने की बात बतायी जा रही है.
 
वहीं इस घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच अपराधी 2 बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे. बताया गया है कि इसमें कुछ बदमाश हथियार से लैस थे. बैंक में प्रवेश करते ही बदमाशों ने कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले लिया तथा बैंक नगदी व कुछ सामान लूटकर फरार हो गए. हालांकि बैंक से कितनी राशि की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. बैंक प्रबंधन द्वारा कैश का मिलान किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे हजारों रुपए लेकर फरार हुए हैं.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही ASP संजय कुमार पांडेय व सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है. पुलिस बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST