<

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए पीएम मोदी ने जारी किया संदेश, ‘भय बहुत हुआ, अब बीजेपी…’

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिलाएं हों, किसान हो, श्रमिक हों, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं. बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है.

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज यानी सोमवार को अंतिम दिन था. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई बड़े नेताओं ने अपने-अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रैलियां कीं. वहीं चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के लिए संदेश जारी किया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए लिखा- “पश्चिम बंगाल के मेरे परिवारजनों, लोकतंत्र के महोत्सव में बीजेपी की विजय का ध्वज फहराने का सुनहरा अवसर आपके सामने है. मुझे विश्वास है कि 29 अप्रैल को आप मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे. इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर मैंने ऑडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं” 

लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है- पीएम मोदी

वहीं पीएम ने अपने संदेश में कहा- “पश्चिम बंगाल के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, लोकतंत्र का हर महोत्सव बहुत पवित्र होता है. मुझे भी बंगाल के इस उत्सव में हिस्सा लेने का अवसर मिला है. बीते दिनों मुझे आप सभी के सामने बंगाल के विकास को लेकर बीजेपी का रोडमैप रखने का अवसर मिला. आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है. इस चुनाव की मेरी आखिरी रैली भी हो चुकी है. मैं अब इस पत्र के माध्यम से बंगाल के अपने हर परिवारजन को अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं.”

अपने संदेश में उन्होंने आगे कहा- “इस चुनाव के दौरान, मैंने बंगाल में एक अलग ही ऊर्जा अनुभव की है. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बाद भी, मुझे बंगाल के इस चुनाव में जरा भी थकान नहीं महसूस हुई. ये रैलियां, ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था, तो संभवतः मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थीं.”

‘मुझे इतने संदेश और चित्र मिले कि मैं भुला नहीं सकता’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब जनवरी 2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था, उससे पहले मैंने 11 दिनों का अनुष्ठान किया था, व्रत किया था. इस चुनाव में भी मुझे वही अनुभूति हुई, जैसी किसी देवी मंदिर में दर्शन के समय होती है. बंगाल की सभी रैलियों में, रोड शो में, मुझे इतने अपनत्व भरे संदेश और चित्र मिले हैं कि मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता.

पीएम मोदी ने कहा कि रैलियों और रोड शो के बाद जब भी पहला मौका मिलता है, मैं रात में बहुत तसल्ली से उन चित्रों को देखता हूं. आपके प्यार भरे संदेशों को, आपके पत्रों को पढ़ता हूं और अपना जवाब भी लिखवाता हूं. युवा हों, बहनें बेटियां हों, बुजुर्ग हों, हर आयु वर्ग के साथियों में स्नेह का जो भाव मैं देखता हूं, वो मेरे जीवन की असली पूंजी है.

बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान मैंने ये भी देखा कि बंगाल के युवा हों, महिलाएं हों, किसान हो, श्रमिक हों, सभी विकसित बंगाल के लिए कितने अधीर हैं. बंगाल का युवा अब आगे बढ़ने के लिए खुला मैदान चाहता है. बेटियां खुला आसमान चाहती हैं, सुरक्षा चाहती हैं. बंगाल का हर नागरिक, हर परिवार एक ही संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है- अब परिवर्तन करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा कि भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए. बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना, ये मेरा दायित्व है. बंगाल के सामने उपस्थित हर चुनौती को अवसर में बदलना ये मेरे भाग्य में भी है और मेरी जिम्मेदारी भी है. मैं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटूंगा. मैं आपको भरोसा देता हूं, कि बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का उत्सव हम सभी मिलकर मनाएंगे. उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि हम सभी मिलकर, बंगाल को विकसित बनाएंगे. बहुत-बहुत आभार, वंदे मातरम्!

29 अप्रैल को वोटिंग होगी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इससे पहले पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था. वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…

Last Updated: October 6, 2026 15:42:46 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST