कौन हैं गोपाल मंडल? भागलपुर में होलिका दहन के दौरान पूर्व विधायक ने कर दिया ऐसा काम कि वीडियो देखते ही एक्शन में आई पुलिस. पुराने विवादों से क्या है नाता? जानें...
भागलपुर में होलिका दहन के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल मंडल हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. बताया जा रहा है कि होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया जिसमें पूर्व विधायक कथित रूप से हथियार लेकर मौजूद दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया.
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच की जिम्मेदारी जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी को सौंपी गई है पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो की सत्यता क्या है और हथियार लाइसेंसी था या नहीं गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब गोपाल मंडल का नाम हथियार को लेकर विवाद में आया हो. इससे पहले विधायक रहते हुए वे पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज अस्पताल में भी हथियार के साथ पहुंचे थे जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी.
सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया की गोपाल मंडल के ऊपर प्राथमिक की दर्ज किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामले की जानकारी देते हुए, सिटी DSP अजय चौधरी ने कहा कि पूर्व MLA के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. उन्होंने साफ किया कि पुलिस वीडियो के हर पहलू की अच्छी तरह से जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पहले भी विवादों में रहे हैं.
गोपाल मंडल पहले जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े थे, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया और उनकी जगह शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को गोपालपुर सीट से टिकट दे दिया. जेडीयू से टिकट नहीं मिलने के बाद गोपाल मंडल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
यह पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल अपने हथियार के इस्तेमाल को लेकर सुर्खियों में आए हैं. इससे पहले, जब वे MLA थे, तो भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल में अपनी रिवॉल्वर लेकर घुसने को लेकर विवादों में रहे थे. बार-बार हथियार दिखाने की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है.
पुलिस अब जांच कर रही है कि यह सिर्फ दिखावा था या इसके पीछे कोई और मकसद था. अगर हथियार गैर-कानूनी या लाइसेंस वाले हथियार के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो पूर्व MLA की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…