Jamui Encounter: जमुई में 19 सितंबर को छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार हुए. अब दावा है कि मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर हुआ है, पर पुलिस का आधिकारिक बयान बाकी है.
जमुई कांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
Jamui Encounter: 19 सितंबर की शाम बिहार के जमुई जिले में एक ज़बरदस्त घटना हुई. कोचिंग क्लास से घर लौटते समय, एक छात्र और एक छात्रा को लोगों के एक समूह ने परेशान किया, उनकी मर्यादा भंग की और उनकी तस्वीरें लेने लगे. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार सरकार की कड़ी आलोचना हुई. घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया. इसके बाद मुख्य आरोपी सामने आया और उसने गोली चलाने के बारे में शुरुआती जानकारी दी.
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम नंदन यादव बताया जा रहा है. जब पुलिस उसे गिरफ़्तार कर रही थी, तब गोली चलाने की बात सामने आई. पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. मामले में पुलिस की ओर से पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है और कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
VIDEO | Jamui, Bihar: Nandan Yadav, one of the accused in teen harassment case, shot in the leg by the police during encounter. A video had gone viral showing a boy and a girl allegedly being harassed by a group of people on a roadside in Jamui district
Jamui SP Bishwajeet Dayal… pic.twitter.com/iTpeIxk17f
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
जमुई में 10वीं के दो नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग से लौट रहे थे. इसी दौरान 6-7 युवकों के झुंड ने उनकी स्कूटी रोक ली, दोनों को घेर कर पूछताछ, मारपीट और छात्रा के साथ बदसलूकी. छात्रा हाथ जोड़कर ‘हम बच्चे हैं, हमें जाने दीजिए’ कहकर रोते हुए गुहार लगाती रही. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
ये भी पढ़ें: Video: लड़की को उठाया और फिर…रात के अंधेरे में हैवानों ने की ऐसी हरकत; वीडियो देख दहल उठेगा दिल
वीडियो वायरल होने के बाद DM नवीन के निर्देश पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया, साइबर सेल की मदद से पीड़ितों की पहचान कर गोपनीय बयान दर्ज किया और FIR दर्ज की. पुलिस ने 3 मुख्य आरोपी – मिथिलेश, प्रमोद और गोलू गिरफ्तार किया है. मामले में POCSO एक्ट और BNS की धाराओं में केस दर्ज हुआ है, जांच के लिए SIT बनी है और पीड़िता का वीडियो शेयर करने वाले 32 सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए गए हैं.
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…
Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…
Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती…
Tushar Deshpande Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने…