<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: TRP के 2 किंग! इन 2 के दम पर चल रहा है बिग बॉस 20, बाकी सबकी छुट्टी

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा, कंटेस्टेंट अनजान हैं. शो सिर्फ सलमान खान और काजी तौकीर के दम पर चल रहा है, बाकी घरवाले सिर्फ भीड़ बढ़ा रहे हैं.

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 दर्शकों को कुछ खास नहीं भा रहा है. पहले लोगों को इस साल के कंटेस्टेंट ही कुछ खास पसंद नहीं आए. कई कंटेस्टेंट को तो दर्शक जानते तक नहीं. इस बार कंटेस्टेंट दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं. अगर यूं कहे कि इस साल बिग बॉस का सीजन 20 केवल दो लोगों के ही भरोसे चल रहा है. बाकी कंटेस्टेंट केवल मजे फरमाते नजर आ रहे हैं. इस शो को केवल 2 लोग अपने कंधे पर संभाले हुए नजर आ रहे हैं. पहले इस शो के होस्ट सलमान खान और दूसरे हैं कंटेस्टेंट काजी तौकीर. क्योंकि पिछले 15 दिन में वह केवल बिग बॉस के घर में भीड़ बढाते नजर आ रहे हैं. 

प्रीमियर पर ही दर्शकों को लगा झटका

पहले दिन जब सारे कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई तो फैंस का सिर घूम गया. सबके मन में एक ही सवाल था कि क्या मेकर्स ने बिना सोचे-समझे कास्टिंग की है? चेहरे इतने फीके थे कि लगा शो 4 महीने नहीं, 15 दिन भी नहीं चल पाएगा. दर्शकों को लगा कि इस बार सीजन फ्लॉप होने वाला है.

सलमान खान ने बचाई शो की डूबती नैया

जब लगा कि सब खत्म हो गया, तब सलमान खान ने वीकेंड का वार में एंट्री मारकर सबका गेम पलट दिया. हेटर्स कह रहे थे कि सलमान थक गए हैं, लेकिन सलमान ने गुस्से में आकर टी-शर्ट उतारकर और मेकअप साफ करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उनके इस दबंग अंदाज से शो की TRP सीधे आसमान पर पहुंच गई और वीकेंड का वार ब्लॉकबस्टर बन गया.

घर के अंदर काजी तौकीर का वन-मैन शो

हफ्ते में 5 दिन घर के अंदर शो को सिर्फ काजी तौकीर चला रहे हैं. उनका बिंदास और बेफिक्र अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वो बिना डरे सबसे पंगा लेते हैं. अरिश्फा के साथ उनका पिता-बेटी जैसा रिश्ता भी लोगों को खूब भा रहा है. अरिश्फा भी शो में जान डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं और काजी के साथ मिलकर घर को एंटरटेनिंग बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आसिफ खान से चिपक रही थी लव गिल, नजदीकियों पर आ गया बेगम का रिएक्शन; क्या अब होगा तलाक?

बाकी कंटेस्टेंट्स का हाल है बेहाल

बाकी घरवालों का क्या ही कहना. ईशा रिखी, रीति तिवारी और अमन का घर में होना न होना बराबर है. माही विज और आम्रपाली की लड़ाई से थोड़ा बहुत ड्रामा बन रहा है. वहीं लव जब भी चिल्लाती हैं तो दर्शक टीवी म्यूट कर देते हैं. कुल मिलाकर शो सलमान और काजी के कंधों पर ही टिका है.

ये भी पढ़ें: अरे तिलक कहां है? मुझे भी लगाओ! बप्पा के दरबार में शाहरुख खान ने जीता दिल, Video वायरल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST

राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, कंबल की जगह आएंगे रंगीन फ्लोरल कम्फर्टर, सफाई का भी खास इंतजाम

Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…

Last Updated: October 12, 2026 19:38:03 IST

Vande Bharat Sleeper: 24 कोच वाली ट्रेन में सफर होगा और आरामदायक, राजधानी एक्सप्रेस को देगी टक्कर; जानें खूबियां

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…

Last Updated: October 12, 2026 19:15:16 IST

क्रिकेट से बॉलीवुड तक कमाई, अब रियल एस्टेट में विराट-अनुष्का का बड़ा निवेश, जानें कितने करोड़ में खरीदी प्रॉपर्टी

Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…

Last Updated: October 12, 2026 19:02:38 IST

Cancer Medicine Price: कैंसर की महंगी दवाओं पर लगेगी लगाम! सरकार तय करेगी मुनाफे की सीमा, मरीजों को मिलेगी राहत

Cancer Medicine Price: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना काफी महंगा हो गया है.…

Last Updated: October 12, 2026 18:30:00 IST

8th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बीच फिटमेंट फैक्टर पर नजर, कर्मचारियों की सैलरी पर टिकी निगाहें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें बढ़ती…

Last Updated: October 12, 2026 18:01:47 IST