<

Bihar Crime News: दिनदहाड़े घर में घुसे, 65 साल की महिला को ले गए, फिर रात के अंधेरे में…

बिहार के कैमूर जिले में एक 65 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया. इसके बाद उसे रात के अंधेरे में प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मंगलवार अधौरा थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला को घर से उठा लिया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. बुधवार सुबह जब महिला का शव मिला, तो परिवार वालों के होश उड़ गए. वहीं इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कहा जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को बेहरहमी से प्रताड़ित किया गया. आरोपियों ने उनकी आंखें तक निकाल लीं. इतना ही नहीं, उनके चेहरे को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया. 

दो महिलाएं गिरफ्तार

वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड में कई और लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिनकी तलाश जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान लेवा गांव निवासी नट्टू सिंह की पत्नी मुराही देवी के रूप में हुई है. वहीं उनके बेटे अवध लाल सिंह और सोना लाल सिंह ने पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी मां को मौत के घाट उतारा गया. इससे पहले उन्हें शारीरिक प्रताड़नाएं दी गईं. 

किया गया प्रताड़ित

उनकी एक आंख निकाल ली गई. चेहरे को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया. इसके अलावा भी मृतका के शरीर पर कई और गंभीर और गहरे निशान पाए गए हैं. इस मामले में बेटों ने गांव के ही रहने वाले 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है. अवध लाल सिंह ने इस मामले में एक परिवार पर आरोप लगाया है. उन्होंने इस मामले में लीलावती  देवी और उनके तीन बेटे नंदन सिंह, राम प्रवेश सिंह और रमेश सिंह के साथ ही दो बेटियों कबूतर कुमारी और गूंजा कुमारी पर आरोप लगाया है.

अकेले पाकर किया किडनैप

पूछताछ में सामने आया है कि लीलावती देवी के परिवार को शक था कि मुराही देवी उनके परिवार पर तंत्र-मंत्र करती है. ऐसे में भूत-प्रेत के साए और तंत्र-मंत्र के शक में हत्या की. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही आपसी दुश्मनी भी है. कहा जा रहा है कि जब मुराही देवी की हत्या हुई, उस समय घर में कोई भी पुरुष नहीं थे. वे मवेशी चराने गए थे और महिलाएं खेतों में धान रोपने गई थीं. इसी दौरान 6 आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को जबरदस्ती घर से किडनैप किया. जब वे लोग वापस आए, तो बुजुर्ग घर में नहीं थी. परिवार को लगा कि वो पड़ोसी के घर गई होंगी. हालांकि जब अगले दिन तक महिला वापस नहीं आई, तो उन्हें ढूंढा गया. इसी दौरान उनकी लाश मिली, जिस पर काफी प्रताड़ित किए जाने के निशान थे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today 17 October 2026: आज चांदी की कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की…

Last Updated: October 17, 2026 10:30:28 IST

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी मिनी बस; 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा…

Last Updated: October 17, 2026 10:26:19 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल! 1.48 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदने से पहले जानें आज का रेट

Gold Price Today 17 October 2026: आज सोना खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा…

Last Updated: October 17, 2026 10:11:00 IST

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: काव्या मारन को मिल गया अपना लाइफ पार्टनर, इस दिन अनिरुद्ध रविचंदर की बनेंगी दुल्हनियां; जानें शादी की तारीख

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की नवंबर में शादी की खबरें…

Last Updated: October 17, 2026 09:25:46 IST

Rinku Singh Dog Missing: 4 दिन तक लापता रहा रिंकू सिंह का लाडला ‘ब्रूडो’, बहन नेहा का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

Rinku Singh Dog Brudo: क्रिकेटर रिंकू सिंह का चार दिन से लापता डॉगी ब्रूडो आखिरकार…

Last Updated: October 17, 2026 08:22:41 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! लखनऊ से नोएडा तक जानें आज का भाव, देखें शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 17 Oct 2026: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव…

Last Updated: October 17, 2026 08:00:01 IST