<
Categories: बिहार

KC Tyagi: जेडीयू छोड़ते ही केसी त्यागी ने भरी हुंकार, नीतीश कुमार के लिए कह दी ये बड़ी बात!

केसी त्यागी ने जेडीयू छोड़ते ही साफ किया कि नीतीश कुमार से उनका 50 साल पुराना रिश्ता अटूट है, लेकिन अब वे यूपी की राजनीति में नई जमीन और नई पार्टी तलाश रहे हैं.

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सलाहकार और दिग्गज नेता के.सी. त्यागी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही किसी दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे. त्यागी साल 2003 में समता पार्टी के विलय के समय से ही जेडीयू से जुड़े हुए थे और पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय महासचिव जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

‘नीतीश जी से रिश्ता हमेशा रहेगा’

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में के सी त्यागी ने कहा, ‘मैं जेडीयू की अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कर रहा हूं. जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है. हमने पिछले 50 वर्षों से एक साथ समाजवादी विचारधारा को जिया है और नीतीश जी के साथ मेरा यह रिश्ता हमेशा बना रहेगा. बस अब मैं उत्तर प्रदेश में किसी दूसरे दल के साथ अपनी नई राजनीतिक जमीन तलाश रहा हूं.’ हालांकि, उन्होंने फिलहाल उस पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

अपने लिखित बयान में के.सी. त्यागी ने पार्टी के साथ अपने लंबे सफर को याद करते हुए कहा, ’30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय के साथ जेडीयू अस्तित्व में आई थी. जॉर्ज फर्नांडीस इसके अध्यक्ष थे और मैंने पार्टी के महासचिव के रूप में उनके साथ काम किया. इसके बाद शरद यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी मुझे मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर सेवा देने का मौका मिला.’

उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि पार्टी का सदस्यता अभियान खत्म हो चुका है और इस बार उन्होंने अपनी सदस्यता को आगे नहीं बढ़ाया है. उन्होंने कहा, ‘वंचितों, किसानों और समाज के पिछड़े वर्गों के हितों को लेकर मेरी वैचारिक प्रतिबद्धता आज भी उतनी ही मजबूत है, जितनी पहले थी. नीतीश कुमार, जो करीब आधी सदी तक मेरे साथी रहे, उनके प्रति मेरा व्यक्तिगत सम्मान कभी कम नहीं होगा.’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST