<
Categories: बिहार

‘स्कूलिये तूर देब’ टीचर से नाराज हुआ बच्चा, दी धमकी, बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे की वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने टीचर से झगड़ा करते हुए स्कूल तोड़ने की बात कहता है. उसके तेवर देख सभी लोग हैरान हैं.

Viral Video: आपको याद होगा कि जब स्कूल के दौरान टीचर्स डांट देते थे, तो बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाती थी लेकिन आज के बच्चे नेक्स्ट लेवल हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा बच्चा काफी वायरल हो रहा है, जो अपने टीचर को धमकी देता है. उस नन्हे बच्चे की वीडियो इन दिनों हंगामा मचा रहा है. बच्चा पढ़ाई के नाम से नाराज होता है और सीधे ‘मास्टर जी’ को स्कूल उखाड़ फेंकने की धमकी दे देता है. 

उसके तेवर और उसकी बातें सुनकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, वायरल वीडियो में टीचर बच्चे को पढ़ने के लिए कहता है, जिसके बाद वो एटिट्यूड दिखाते हुए स्कूल तोड़ने की बात कहता है. ये मासूमियत और गुस्से का कॉकटेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

वीडियो में क्या है?

दरअसल टीचर बच्चे को पढ़ने के लिए कहता है, इस पर बच्चा कहता है, ‘स्कूलिये तूर देब’ यानी स्कूल तोड़ दूंगा. मास्टर जी बच्चे की दबंगई देख देख हैरान रह गए और हंसते रह गए. उन्होंने मजे-मजे में दूसरे बच्चे को कहा, ‘इसे पकड़ कर लाओ, ये तो मेरे स्कूल को तोड़ने की बात कह रहा है. हम पढ़ने को बोले, तो तुम खिसियाता है.’  इसके बाद एक छोटी बच्ची बच्चे को पकड़कर मास्टर जी के पास ले गई. इसके बाद नन्हा उस्ताद सुर खुजलाते और मुंह फुलाए हुए ऐसे एक्सप्रेशन दिए, जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपने बचपन की मुराद पूरी होने की बात कह रहे हैं.

जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

ये वीडियो बिहार के जगदम्बा स्कूल का बताया जा रहा है. यूजर्स अलग-अलग वीडियोज पर तमाम कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि इस लड़के के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. दूसरे ने कहा कि इसको क्यों डाटा, ये स्कूल तोड़ देगा, तो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्चा बड़ा होकर डॉन बनेगा. एक ने कहा कि बिहारी के खून में रंगदारी होती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST