Viral Video: आपको याद होगा कि जब स्कूल के दौरान टीचर्स डांट देते थे, तो बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाती थी लेकिन आज के बच्चे नेक्स्ट लेवल हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा बच्चा काफी वायरल हो रहा है, जो अपने टीचर को धमकी देता है. उस नन्हे बच्चे की वीडियो इन दिनों हंगामा मचा रहा है. बच्चा पढ़ाई के नाम से नाराज होता है और सीधे ‘मास्टर जी’ को स्कूल उखाड़ फेंकने की धमकी दे देता है.
उसके तेवर और उसकी बातें सुनकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, वायरल वीडियो में टीचर बच्चे को पढ़ने के लिए कहता है, जिसके बाद वो एटिट्यूड दिखाते हुए स्कूल तोड़ने की बात कहता है. ये मासूमियत और गुस्से का कॉकटेल लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
वीडियो में क्या है?
दरअसल टीचर बच्चे को पढ़ने के लिए कहता है, इस पर बच्चा कहता है, ‘स्कूलिये तूर देब’ यानी स्कूल तोड़ दूंगा. मास्टर जी बच्चे की दबंगई देख देख हैरान रह गए और हंसते रह गए. उन्होंने मजे-मजे में दूसरे बच्चे को कहा, ‘इसे पकड़ कर लाओ, ये तो मेरे स्कूल को तोड़ने की बात कह रहा है. हम पढ़ने को बोले, तो तुम खिसियाता है.’ इसके बाद एक छोटी बच्ची बच्चे को पकड़कर मास्टर जी के पास ले गई. इसके बाद नन्हा उस्ताद सुर खुजलाते और मुंह फुलाए हुए ऐसे एक्सप्रेशन दिए, जो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग इस पर कमेंट करते हुए अपने बचपन की मुराद पूरी होने की बात कह रहे हैं.
जमकर कमेंट्स कर रहे लोग
ये वीडियो बिहार के जगदम्बा स्कूल का बताया जा रहा है. यूजर्स अलग-अलग वीडियोज पर तमाम कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि इस लड़के के ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. दूसरे ने कहा कि इसको क्यों डाटा, ये स्कूल तोड़ देगा, तो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्चा बड़ा होकर डॉन बनेगा. एक ने कहा कि बिहारी के खून में रंगदारी होती है.