<

अगर वो घर आई तो…राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को जमानत मिलने पर भाई का चौंकाने वाला बयान

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के परिवार वालों के बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच, सोनम के भाई ने कहा कि अगर वो घर में रहने आती है तो मैं खुद घर छोड़ दूंगा.

Sonam Raghuvanshi Bail: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलते ही यह केस फिर से सुर्खियों में आ गया है. इस पूरे मामले पर राजा और सोनम के घर वालों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हमें पता नहीं क्यों परेशान किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमने ना कोई वकील किया और ना ही जमानत के लिए कोई कोशिश की थी. जो कुछ भी हुआ है, वह कोर्ट के आदेश से हुआ है.

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उनका सोनम से अब कोई संबंध नहीं है और वे इस पूरे मामले से खुद को अलग मानते हैं. गोविंद ने कहा कि लगातार लग रहे आरोपों और मानसिक दबाव के चलते उनकी हालत बेहद खराब हो गई है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर मुझे ज्यादा परेशान किया गया, तो मैं सुसाइड कर लूंगा.

11 महीने बाद सोनम को मिली जमानत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनम को करीब 11 महीने बाद जमानत मिली है. शिलॉन्ग की अदालत ने सोनम को जमानत देकर बड़ी राहत दी है. जिसको लेकर मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गुस्सा देखने को मिल रहा है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि यह फैसला उनके लिए बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी, लेकिन जमानत मिलने से वे स्तब्ध हैं.  विपिन का आरोप है कि पुलिस ने कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी समय पर साझा नहीं की, जिसका फायदा आरोपी पक्ष को अदालत में मिला.

यह भी पढ़ें –  Rajgarh Accident: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, बारातियों की बस पलटी, 3 की मौत, 27 घायल

सोनम के भाई ने क्या कहा?

इसके अलावा, सोनम के भाई गोविंद ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सोनम जेल से रिहा होती है तो उसे घर में रखने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कब छूटेगी और कहां रहेगी. लेकिन अभी उसे घर लाना संभव नहीं दिखता. यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर माता-पिता उसे घर लाना चाहेंगे तो वह खुद घर छोड़ देगा.

यह भी पढ़ें –क्या आप भी बारिश में खेत या खुले में घूमते हैं? एमपी में बिजली गिरने से झुलसा युवक, आप भी जानें सेफ्टी टिप्स 

भाई ने न्याय व्यवस्था पर उठाए सवाल

इसके अलावा, राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने भी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए. इस बारे में उनका कहना है कि उन्हें अब सिस्टम पर भरोसा नहीं रहा. वहीं, भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि हमने फिल्मों में सुना था कि कानून अंधा होता है, लेकिन अब यह सच लगता है. सचिन ने व्यंग्यातमक लहजे में कहा कि इस तरह के मामलों में इतनी जल्दी जमानत मिलना समझ से परे है और इससे गलत संदेश जाता है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST