<
Categories: बिहार

राष्ट्रीय जनता दल को कौन कर रहा बर्बाद? क्यों चुप हैं लालू यादव? आखिर क्या संकेत दे रहा ‘करीबी’ का ताजा पोस्ट

Rohini Acharya Social Media Post: लालू यादव को किडनी देकर उनकी जान बचाने वाली बेटी रोहिणी आचार्य का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है.

Rohini Acharya Social Media Post: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की बुरी तरह से हार हुई. कांग्रेस की हालत जगजाहिर  थी, लेकिन इस चुनाव ने राष्ट्रीय जनता दल को और लालू प्रसाद यादव के परिवार को कहीं ज्यादा बड़ा झटका दिया. परिवार की फूट चुनाव परिणाम के कुछ दिन बाद सामने आ गई. परिवार के सदस्यों पर चप्पल फेंकने से लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने तक की खबरें मीडिया में कई दिनों तक छाई रहीं. चुनाव परिणाम आने के बाद भी परिवार में फूट और उस पर बयान का सिलसिला रुका नहीं है. अब ताजा बयान लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की ओर आया है. 

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि अपने भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बड़ी रासत को बर्बाद करने के लिए परायों की जरूरत नहीं, अपने ही ही काफी होते हैं. रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने भाई और बिहार चुनाव में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. चुनाव परिणाम के बाद से रोहिणी के कई बयान बिहार की राजनीति में हलचल मचा चुके हैं. इसी कड़ी में यह बयान भी चर्चा में है. 

क्या है रोहिणी का पोस्ट?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा- बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गई “बड़ी विरासत” को तहस – नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, “अपने” और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी “नए बने अपने” ही काफी होते हैं.’ उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है- ‘हैरानी तो तब होती हैजब “जिसकी” वजह से पहचान होती हैजिसकी वजह से वजूद होता हैउस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में आ कर मिटाने और हटाने पर “अपने” ही आमादा हो जाते हैं.’ 

रोहिणी ने फिर किया तेजस्वी यादव पर हमला

रोहिणी आचार्य यहीपर नहीं रुकीं और उन्होंने आगे लिखा- ‘जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है .. तब “विनाशक” ही आंख – नाक और कान बन बुद्धि – विवेक हर लेता है. वहीं बिहार की राजनीति को समझने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि रोहिणी का यह बयान तेजस्वी यादव की कार्यशैली और हालिया फैसलों पर सीधा हमला माना जा रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST