<
Categories: India News

न्यू मॉडल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साहपूर्वक संपन्न

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 10: मानसरोवर सोसाइटी, एसएमसी लेक के पास, डिंडोली, सूरत स्थित न्यू मॉडल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में दिनांक 7 से 8 जनवरी तक वार्षिक स्पोर्ट्स…

सूरत (गुजरात) [भारत], जनवरी 10: मानसरोवर सोसाइटी, एसएमसी लेक के पास, डिंडोली, सूरत स्थित न्यू मॉडल पब्लिक इंग्लिश स्कूल में दिनांक 7 से 8 जनवरी तक वार्षिक स्पोर्ट्स डे का सफल आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना को विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के एक निष्ठावान अभिभावक श्री भरत सुथार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभिभावकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, मशाल प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण के साथ हुई। इसी अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी श्री चंद्रदेव गुप्ता सर एवं प्रधानाचार्य श्री जनार्दन राणा सर ने प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने खेलों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया।

सभी वर्गो (class) के विद्यार्थियों ने कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, दौड़, रिले रेस, ऑब्स्टेकल रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं म्यूजिकल चेयर जैसे विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही।

पब्लिक इंग्लिश स्कूलwidth=

खेल प्रतियोगिताओं में टीम आयुष्मान ने बालक कबड्डी तथा टीम नंदिनी ने बालिका कबड्डी में विजय प्राप्त की। लॉन्ग जंप और क्रिकेट में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

स्पोर्ट्स डे का आयोजन सभी शिक्षकों के समर्पित सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की सुचारु व्यवस्था में सुपरवाइज़र महेश सर, रजनी मैडम एवं प्रतीमा मैडम के साथ-साथ डेविड सर, वेंकटेश सर, अजय सर, धीरज सर, शिल्पा मैडम, छाया मैडम, कपिला मैडम, स्नेहा मैडम एवं मौसम राय मैडम का विशेष योगदान रहा, जिनके समन्वय और मेहनत से खेलों का आयोजन अनुशासनपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

एल्गोरिदम के फैसले और ऐप्स पर निर्भरता: हर्बर्ट सिम के दो AI ढांचे क्या समझाते हैं?

कल्पना कीजिए कि किसी भारतीय शहर में एक डिलीवरी कर्मी का मूल्यांकन मुख्यतः समय और…

Last Updated: October 24, 2026 20:44:01 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST