<
Categories: मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की 5 सुपरहिट फिल्में और सीरीज: OTT पर ‘देसी गर्ल’ का असली जादू

प्रियंका चोपड़ा आज एक Global Icon बन चुकी है, जिनका OTT पर जबरदस्त दबदबा है.उनकी आने वाली फिल्म The Bluff और सुपरहिट सीरीज Citadel उनकी बेहतरीन एक्टिंग का प्रमाण है, नेटफ्लिक्स पर उनकी Performance लाजवाब रही है. अगर आप बेहतरीन Action और ड्रामा के शौकीन है, तो उनकी ये फिल्में जरूर देखें.

Best of OTT : बॉलीवुड की चहेती ‘देसी गर्ल’ अब एक Global Icon बन चुकी है. प्रियं पड़ा जोनास ने अपनी मेहनत और टैलेंट से न केवल भारत में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है. आजकल प्रियंका ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक गिनी जा रही है उनकी एक्टिंग और अनोखे अंदाज ने पूरी दुनिया में उन्हें पहचान दिलाई है. हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘The Bluff’ की रिलीज डेट सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अगर आप प्रियंका के अभिनय के शौकीन है, तो आपको उनकी ये 5 खास फिल्में और सीरीज अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए.

 द ब्लफ (The Bluff) – Prime Video
प्रियंका की सबसे नई और चर्चित फिल्म ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आ रही है. इस फिल्म में प्रियंका का लुक देखकर फैंस हैरान है. वह इसमें एक ‘समुद्री डाकू’ (Pirate) के रोल में दिखेंगी. यह कहानी 19वीं सदी की है, जहां प्रियंका ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक जांबाज माँ का किरदार निभा रही है. वह अपने परिवार और अतीत को बचाने के लिए खतरनाक दुश्मनों से लड़ती हुई नजर आएंगी. 

सिटाडेल (Citadel) – Prime Video
हॉलीवुड में प्रियंका का सबसे बड़ा धमाका ‘सिटाडेल’ रहा है. यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है जिसमें उन्होंने नादिया सिंह नाम की सीक्रेट एजेंट का रोल निभाया है. इस सीरीज में उनका एक्शन अवतार काबिल-ए-तारीफ है. मार-धाड़, सस्पेंस और जबरदस्त स्टंट्स से भरी यह सीरीज दिखाती है कि प्रियंका किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं है.

द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) – Netflix
नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म प्रियंका के करियर की एक बेहद शानदार फिल्म है. इसमें उन्होंने एक एनआरआई महिला ‘पिंकी मैडम’ का किरदार निभाया है. यह फिल्म भारत के अमीर-गरीब के फासले और सामाजिक व्यवस्था पर गहरी चोट करती है. इस फिल्म को दुनिया भर के बड़े अवॉर्ड्स के लिए भी चुना गया था.

द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) – Netflix
अगर आपको दिल को छू लेने वाली कहानियां पसंद है, तो इसे जरूर देखें इसमें प्रियंका ने एक माँ का ऐसा किरदार निभाया है जो अपनी बीमार बेटी की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. फरहान अख्तर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका इमोशनल अभिनय आपकी आंखों में आंसू ला देगा.

फैशन (Fashion) – Netflix
ओटीटी पर प्रियंका की पुरानी फिल्में जैसे ‘एतराज’ और ‘बर्फी’ भी खूब देखी जाती है,लेकिन ‘फैशन’ की बात ही अलग है. मॉडलिंग की चकाचौंध के पीछे का अंधेरा दिखाती इस फिल्म ने प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड दिलाया था. इसमें एक मासूम लड़की से सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर बहुत प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है.

Mansi Sharma

Recent Posts

एल्गोरिदम के फैसले और ऐप्स पर निर्भरता: हर्बर्ट सिम के दो AI ढांचे क्या समझाते हैं?

कल्पना कीजिए कि किसी भारतीय शहर में एक डिलीवरी कर्मी का मूल्यांकन मुख्यतः समय और…

Last Updated: October 24, 2026 20:44:01 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST