<
Categories: बिहार

Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के दावे से सनसनी, अब कर दिया भूत देखने का दावा; वीडियो हुआ वायरल

Tej Pratap Yadav Claims Watch Ghosts: भूत-प्रेतों के अस्तित्व पर लोगों की अलग-अलग राय है. देश ही दुनियाभर में भूतों को लेकर दो मत हैं. कोई भूतों को मानता है तो कोई नहीं मानता. इस बीच तेज प्रताप यादव ने भूतों को देखने का दावा किया है.

Tej Pratap Yadav Claims Watch Ghosts: बिहार के दिग्गज नेताओं में शुमार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भले ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बुरी तरह हार गए, लेकिन वह अपने बयानों के साथ-साथ ‘हरकतों’ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. वह लगातार कुछ-ना-कुछ करते रहते हैं, जिसकी वजह से मीडिया में सुर्खियों में बनते हैं. इस बीच तेज प्रताप यादव से जुड़ा एक रोचक मामला सामने आया है. तेज प्रताप यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ‘भूत’ देखने सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने खुद वीडियो बनाकर यानी अपने वीडियो ब्लॉग में भूतों का जिक्र किया है.

नेगेटिव शक्तियों का हो जाता है एहसास

 तेज प्रताप यादव ने भूतों को देखने का दावा करने के साथ ही यह भी कहा कि लोगों को नेगेटिव शक्तियों का एहसास हो जाता है. यहां पर बता दें कि वैज्ञानिक तर्क के आधार भूतों के अस्तित्व का कोई ठोस प्रमाण नहीं है और वे रियल नहीं हैं. विज्ञान भूत-प्रेतों को मान्यता भी नहीं देता है. यह अलग बात है कि कुछ लोग भूतों में विश्वास करते हैं. इस पर लगातार विवाद भी होते रहे हैं. लोग पौराणिक ग्रंथों और स्वयं के अनुभवों के आधार पर भूतों के होने का दावा करते हैं. वहीं, विज्ञान मानता है कि कुछ लोगों की गलत धारणाएं, भ्रम या डर के चलते हमें ऐसी चीजें दिखने लग जाती हैं. दूसरी ओर कुछ लोग सीधे-सीधे मानते हैं कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार भूत और आत्माओं का अस्तित्व होता है. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने भूतों को देखने का दावा करके सनसनी फैला दी है.

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रहे हैं तेज प्रताप यादव

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों जनशक्‍त‍ि जनता दल के अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी हार का जश्न भी मनाया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. तेज प्रताप यादव का यह जश्‍न उनके TY Vlog को लेकर है. उन्होंने केक काटकर जमकर खुशियां मनाईं. उन्‍होंने इसकी तस्‍वीर अपने एक्‍स एकाउंट पर साझा की थी, जिस पर उनके समर्थक के साथ फैन्स ने भी प्रतिक्रिया दी थी. अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्होंने लिखा था- ‘ नमस्‍कार दोस्‍तों, आज आपको सूचित करते हुए बेहद खुशी हो रही है क‍ि हमारे TY Vlog के यूट्यूब चैनल पर 100k सब्‍सक्राइबर पूरे हो गए हैं. इस मौके पर अपनी टीम के साथ 100k completion cake काटकर सेलिब्रेट किया. हालांकि लोगों ने इसे बिहार में हार के जश्न के तौर पर जोड़ा. यहां पर बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 खत्म होने के साथ ही तेज प्रताप अपने ब्लॉग को लेकर सक्रिय हैं. इसपर वह लगातार वीडियो अपलोड करके सुर्खियां बंटोर रहे हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST